Festive Smartphone Deals: बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत जानें
Diwali Smartphone Sale में नया फोन खरीदना है? देखें realme, Motorola और vivo के 5 स्मार्टफोन, जिनमें मिलती है बड़ी बैटरी, दमदार डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी। कीमत और फीचर्स की पूरी लिस्ट देखें।

दिवाली स्मार्टफोन सेल
दिवाली पर लोग घर की सजावट, कपड़ों और दूसरे सामान के साथ नया स्मार्टफोन खरीदने भी खरीदना चाहते हैं। ऐसे में Flipkart की Big Billion Days Sale स्मार्टफोन अपग्रेड करने का एक मौका हो सकती है। अगर आप ₹25,000 के बजट में Android फोन तलाश रहे हैं तो realme, Motorola और vivo के इन 5 मॉडल को देख सकते हैं।

Moto G77 Power: ₹22,000 के आसपास बड़ी बैटरी वाला फोन
कीमत: ₹21,249 (4GB RAM + 128GB स्टोरेज)
Moto G77 Power उन लोगों के लिए ऑप्शन हो सकता है जिन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहिए और वे गेमिंग-केंद्रित महंगे फीचर्स पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते। इसमें 7,000mAh की बैटरी और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है।
Moto G77 Power के प्रमुख फीचर्स
- बैटरी: 7,000mAh
- चार्जिंग: 30W
- डिस्प्ले: 6.72 इंच FHD+, 120Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6400
- रैम और स्टोरेज: 4GB RAM + 128GB स्टोरेज
- स्टोरेज विस्तार: माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक
- डिस्प्ले प्रोटेक्शन: Corning Gorilla Glass 7i
vivo T5x 5G: बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा
कीमत: ₹27,499 (6GB RAM + 128GB स्टोरेज)
vivo T5x 5G उन यूजर्स के लिए एक ऑप्शन है जो बड़ी बैटरी के साथ अच्छा कैमरा और रोजमर्रा के कामों में भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 7,200mAh की बैटरी और 44W FlashCharge सपोर्ट दिया गया है।
vivo T5x 5G के प्रमुख फीचर्स
- बैटरी: 7,200mAh
- चार्जिंग: 44W FlashCharge
- डिस्प्ले: 6.76 इंच FHD+, 120Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 Turbo
- कैमरा: 50MP मुख्य कैमरा और 2MP बोकेह सेंसर
- फ्रंट कैमरा: 32MP
- सॉफ्टवेयर: Android 16 पर आधारित OriginOS 6
- ड्यूरेबिलिटी: IP68 और IP69 रेटिंग
realme P4x 5G: ₹25,000 से कम बजट में गेमिंग फीचर्स
कीमत: ₹22,999 (6GB RAM + 128GB स्टोरेज)
अगर आपका बजट ₹25,000 तक है और आप गेमिंग के साथ रोजमर्रा के कामों के लिए फोन चाहते हैं, तो realme P4x 5G एक ऑप्शन हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
realme P4x 5G के प्रमुख फीचर्स
- बैटरी: 7,000mAh
- चार्जिंग: 45W
- डिस्प्ले: 6.72 इंच, 144Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 Ultra
- कैमरा: 50MP रियर कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
- फ्रंट कैमरा: 8MP
- अन्य फीचर्स: बायपास चार्जिंग और IP64 रेटिंग
Motorola Edge 70 Fusion: प्रीमियम डिजाइन और कर्व्ड डिस्प्ले
कीमत: ₹30,999 (8GB RAM + 128GB स्टोरेज)
Motorola Edge 70 Fusion उन लोगों को आकर्षित कर सकता है जो स्मार्टफोन में प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी चाहते हैं। इसका 6.78 इंच का क्वाड-कर्व्ड 1.5K pOLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
Motorola Edge 70 Fusion के प्रमुख फीचर्स
- बैटरी: 7,000mAh
- चार्जिंग: 68W फास्ट चार्जिंग
- डिस्प्ले: 6.78 इंच 1.5K pOLED, 144Hz
- प्रोसेसर: Snapdragon 7s Gen 4
- कैमरा: 50MP Sony LYTIA 710 मुख्य कैमरा, OIS और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- सेल्फी कैमरा: 32MP
- ड्यूरेबिलिटी: IP68, IP69 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन
realme P4 Power 5G: 10,001mAh की बड़ी बैटरी
कीमत: ₹29,999 (8GB RAM + 128GB स्टोरेज)
अगर स्मार्टफोन खरीदते समय आपकी पहली प्राथमिकता बैटरी बैकअप है, तो realme P4 Power 5G अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें 10,001mAh की बैटरी दी गई है।
realme P4 Power 5G के प्रमुख फीचर्स
- बैटरी: 10,001mAh
- चार्जिंग: 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग
- डिस्प्ले: 6.8 इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 Ultra
- कैमरा: 50MP रियर कैमरा सेटअप और 16MP फ्रंट कैमरा
- ड्यूरेबिलिटी: IP66, IP68 और IP69 रेटिंग
- 80W चार्जिंग से फोन की बैटरी 36 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकती है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।







