ट्विटर के नए मालिक एलोन मस्क (Elon Musk) ने कर्मचारियों की छंटनी के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि उनके पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। ट्विटर को रोज 40 लाख अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो रहा है। 

वाशिंगटन। ट्विटर के नए मालिक एलोन मस्क (Elon Musk) बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं। इसको लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए मस्क ने छंटनी के अपने फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि ट्विटर को रोज 40 लाख अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो रहा है। ऐसे में उनके पास छंटनी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एलोन मस्क ने ट्वीट किया कि कंपनी को 40 लाख डॉलर प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। ऐसे में दुर्भाग्य से कर्मचारियों की कमी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। जिन कर्मियों को बाहर निकाला जा रहा है उन्हें तीन महीने का वेतन दिया जा रहा है। यह कानूनी रूप से जरूरी मदद से 50% अधिक है। कंटेंट मॉडरेशन के लिए ट्विटर की प्रतिबद्धता नहीं बदली है। हमने इस सप्ताह कई बार घृणास्पद भाषण देखा है जो हमारे पहले के मानदंडों से नीचे गिर गया है। इसे आप प्रेस में पढ़ सकते हैं।

7,500 कर्मचारियों में से आधे को किया जाएगा बाहर
बता दें कि शुक्रवार को ट्विटर कर्मचारियों को एक ईमेल में बताया गया कि छंटनी शुरू होने वाली है। मस्क से ट्विटर के लगभग 7,500 कर्मचारियों में से आधे को बाहर निकालने का फैसला किया है। मस्क ने 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में ट्विटर को खरीदा है। इसके बाद उन्होंने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत टॉप लेवल के कई अधिकारियों को निकाल दिया है। 

यह भी पढ़ें- Twitter इंडिया में भी शुरू हुई छंटनी, 200 कर्मचारियों को निकालकर कंपनी ने वापस लिया एक्सेस

ट्विटर इंडिया के 200 कर्मचारियों की हुई छंटनी
भारत में काम कर रहे ट्विटर के कर्मचारियों की भी छंटनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को 200 कर्मियों की छंटनी की खबर सामने आई। अपनी नौकरी गंवाने वाले ट्विटर इंडिया के कुछ कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि जब उन्होंने सिस्टम लॉग इन किया तब उन्हें पता चला कि कंपनी ने उनका एक्सेस वापस ले लिया है। ट्विटर India अभी वर्क-फ्रॉम-होम मोड में है।

यह भी पढ़ें- Twitter Down: लॉगिन करने पर आ रहा Error, वायरल Memes में यूजर्स ने पराग अग्रवाल से पूछा, 'ये तूने किया न ?'