Father's Day 2026 Special: फादर्स डे 2026 पर पापा को क्या अनोखा गिफ्ट दे सकते हैं? पापा के लिए कौन सा AI टूल सबसे बेस्ट है? क्या AI टूल्स पापा के बिजनेस या दुकान में मदद कर सकते हैं? कौन-कौन से AI टूल्स पापा के लिए सबसे धांसू हो सकते हैं? 

AI Tools for Fathers: हर साल फादर्स डे पर हम पापा को शर्ट, वॉलेट या कोई गैजेट गिफ्ट करते हैं, लेकिन इस बार (21 जून), क्यों न उन्हें कुछ ऐसा गिफ्ट किया जाए, जो उनके डेली रूटीन के काम को एकदम आसान बना दे? आजकल AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का जमाना है। अगर आपके पापा अपनी दुकान संभालते हैं, ऑफिस का काम करते हैं, रिटायर हो चुके हैं या नई चीजें सीखना पसंद करते हैं, तो कुछ AI टूल्स उनके बहुत काम आ सकते हैं। इन्हें सीखने में सिर्फ 10 मिनट लगेंगे, लेकिन इससे पापा के घंटों के काम मिनटों में होने लगेंगे। तो इस फादर्स डे को सिर्फ हैप्पी फादर्स डे बोलने के बजाय, पापा के साथ आधा घंटा बैठें। उनके फोन में ये टूल्स ओपन करें और उन्हें एक बार इस्तेमाल करके दिखाएं। आइए जानते हैं 6 फ्री एआई टूल्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ChatGPT: पापा का पर्सनल असिस्टेंट और गाइड

अगर पापा को ऑफिस के लिए कोई लंबा ईमेल लिखना हो, बैंक को लेटर भेजना हो या फिर किसी सरकारी योजना के बारे में समझना हो, तो ChatGPT उनका सबसे अच्छा दोस्त बन सकता है। आप इससे हिंदी या इंग्लिश में जो भी पूछेंगे, यह उसका तुरंत सटीक जवाब लिख कर दे देगा।

पापा के किस काम आएगा?

  • रिश्तेदारों या ऑफिस वालों को वॉट्सऐप (WhatsApp) मैसेज और ईमेल ड्राफ्ट करने के लिए।
  • पुरानी यादें ताजा करने के लिए पुरानी फिल्मों, गानों या इतिहास की बातें जानने के लिए।

कैसे यूज करें?

  • सबसे पहले गूगल पर जाएं।
  • ChatGPT सर्च करें।
  • पापा को लॉग-इन करवा दें।
  • इसके बाद पापा बोलकर या टाइप करके अपनी बात पूछ सकते हैं।

Google Gemini: काम की खबरें और रिसर्च चुटकियों में

अगर आपके पापा को देश-दुनिया की खबरों में दिलचस्पी है, वो रोज शेयर मार्केट ट्रैक करते हैं या बिजनेस से जुड़ी नई चीजें पढ़ना चाहते हैं, तो Google Gemini उनके लिए बेस्ट हो सकता है। यह गूगल का अपना AI है, जो इंटरनेट से एकदम लेटेस्ट और लाइव जानकारी ढूंढकर लाता है।

पापा के किस काम आएगा?

  • किसी भी लंबे न्यूज़ आर्टिकल या सरकारी नियम को शॉर्ट में समझने के लिए।
  • दुकान या बिजनेस को आगे बढ़ाने के नए आइडियाज खोजने के लिए।

कैसे यूज करें?

  • गूगल पर गूगल जेमिनी सर्च करें।
  • यह बिल्कुल गूगल सर्च की तरह काम करता है।
  • इसमें पापा सीधे माइक वाले बटन को दबाकर हिंदी में बोलकर भी सवाल पूछ सकते हैं।

Perplexity AI: बिना फालतू विज्ञापनों वाला 'स्मार्ट' गूगल

जब पापा गूगल पर कुछ सर्च करते हैं, तो बहुत सारे विज्ञापन और नकली लिंक्स आ जाते हैं, जिससे वो परेशान हो जाते हैं। Perplexity इस समस्या का सीधा इलाज हो सकता है। यह 10 अलग-अलग वेबसाइट्स को खुद पढ़कर, उनमें से सबसे सही और सच्ची बात को 4-5 लाइनों में समेटकर पापा के सामने रख देता है। साथ ही यह भी बताता है कि यह जानकारी कहां से ली गई है।

पापा के किस काम आएगा?

  • किसी बीमारी के घरेलू नुस्खे या दवाइयों के बारे में सही जानकारी पाने के लिए।
  • फ्री टाइम में अपनी किसी हॉबी (जैसे गार्डनिंग या कुकिंग) के बारे में सटीक टिप्स जानने के लिए।

Google Lens: फोटो खींचो, जवाब पाओ

कई बार पापा किसी दवाई, पौधे, मशीन या अंग्रेजी शब्द को देखकर समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में गूगल लेंस कमाल का काम कर सकता है। इससे उनकी काफी हेल्प हो जाएगी। बस उन्हें कैमरा खोलकर फोटो खींचकर दिखाएं। कुछ ही सेकंड में जानकारी सामने आ जाती है।

पापा के किस काम आएगा?

  • अंग्रेजी का हिंदी में अनुवाद।
  • पौधों और चीजों की पहचान।
  • दस्तावेज स्कैन करना।
  • पुराने कागजों से टेक्स्ट निकालना।

Voice Typing: अब टाइप करने की जरूरत नहीं

बहुत से पापा मोबाइल पर लंबा मैसेज टाइप करने से बचते हैं। ऐसे में वॉयस टाइपिंग उनका काम आसान कर सकती है। इसमें जाकर सिर्फ बोलिए और मोबाइल खुद लिख देगा। इससे पापा को ज्यादा टाइप करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

पापा के किस काम आएगा?

  • WhatsApp मैसेज लिखने में
  • Email लिखने में
  • नोट्स बनाने में
  • सोशल मीडिया पोस्ट करने में

AI Maps Assistant: रास्ता ढूंढना हुआ आसान

कई बार नया पता ढूंढने में परेशानी होती है। Google Maps में मौजूद स्मार्ट फीचर्स अब पहले से ज्यादा आसान हो गए हैं। इसकी हेल्प से पापा को रास्ते ढूंढने में ज्यादा दिक्कतें नहीं आएंगी और किसी भई एड्रेस पर बिना मदद पहुंच जाएंगे।

पापा के किस काम आएगा ये टूल?

  • ट्रैफिक से बच सकते हैं।
  • सबसे छोटा रास्ता ढूंढ सकते हैं।
  • पेट्रोल पंप और हॉस्पिटल खोज सकते हैं।
  • आवाज से नेविगेशन ले सकते हैं।