Fathers Day 2026 Free Gifts: फादर्स डे 2026 पर बिना पैसे खर्च किए पापा के लिए सबसे यूनिक गिफ्ट कैसे बनाएं? लास्ट-मिनट में कौन-सा गिफ्ट पापा के लिए बेस्ट है? बिना ₹1 लगाए पापा के लिए क्या सरप्राइज तैयार कर सकते हैं? 

Fathers Day Gift Ideas 2026: रविवार, 21 जून को फादर्स डे है। कोई अपने पापा के लिए वॉच खरीद रहा है, कोई शर्ट, तो कोई महंगे-महंगे गैजेट, लेकिन आपने अब तक पापा के लिए कोई गिफ्ट प्लान नहीं किया? इंटरनेट पर वही पुराने बेल्ट, वॉलेट और वॉच के आइडियाज देख-देख कर बोर हो चुके हैं और बजट भी थोड़ा टाइट है? अगर हां, तो टेंशन बिल्कुल न लें। इस फादर्स डे पर आपको बाजार जाकर पैसे फूंकने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा अनोखा और कड़क आइडिया, जो सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाएगा। आपकी जेब से ₹1 भी नहीं लगेगा और पापा के चेहरे पर जो स्माइल आएगी, वो सबसे स्पेशल होगी। हम बात कर रहे हैं डिजिटल कूपन बुक (Digital Coupon Book) की। आइए जानते हैं कि यह क्या होता है और इसे फोन से मिनटों में कैसे बना सकते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डिजिटल कूपन बुक क्या है?

यह एक तरह की कूपन डायरी है, जिसे आप खुद डिजाइन करके पापा को वॉट्सऐप (WhatsApp) पर भेजेंगे। इस बुक के अंदर कुछ मजेदार और काम के कूपन्स होंगे, जिन्हें पापा साल में कभी भी आपकी स्क्रीन पर दिखाकर कैश करा सकते हैं। जब पापा वो कूपन आपको दिखाएंगे, तो आपको वो काम हंसते-हंसते करना पड़ेगा।

कूपन बुक में आप क्या-क्या लिख सकते हैं?

कूपन 1: 'पापा की पसंद की लॉन्ग ड्राइव और चाय'

कूपन 2: '1 फ्री हेड मसाज सिरदर्द की छुट्टी'

कूपन 3: 'नो आर्ग्युमेंट संडे' (इस कूपन को दिखाते ही उस दिन पापा की हर बात सही मानी जाएगी।)

कूपन 4: 'पापा के फोन की सफा-चट सफाई' (सारे फालतू ऐप्स और गुड मॉर्निंग मैसेज डिलीट करने की गारंटी।)

कूपन 5: 'रिमोट कंट्रोल का पूरा हक' (इस कूपन पर बिना किसी लड़ाई के टीवी का रिमोट पापा का होगा।)

डिजिटल कूपन बुक मोबाइल से 5 मिनट में कैसे बनाएं?

  • अपने फोन के प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Canva (कैनवा) ऐप डाउनलोड करें। यह बिल्कुल फ्री है।
  • ऐप खोलकर ऊपर सर्च बार में सिर्फ 'Coupon' या 'Gift Voucher' लिखें। आपके सामने सैकड़ों खूबसूरत और रेडीमेड डिजाइन आ जाएंगे।
  • कोई भी एक अच्छी-सी डिजाइन चुनें। वहां आप पापा के साथ अपनी कोई प्यारी सी फोटो लगा सकते हैं।
  • ऊपर दिए गए मजेदार कूपन आइडियाज, जैसे- नो आर्ग्युमेंट संडे, फ्री हेड मसाज को हिंदी या इंग्लिश में टाइप कर दें।
  • इसे डाउनलोड करें और रविवार यानी फादर्स डे 2026 की सुबह-सुबह पापा को WhatsApp पर सेंड करके उन्हें सरप्राइज दे दें।

यह गिफ्ट क्यों है सबसे बेस्ट?

मार्केट से खरीदा हुआ सामान कुछ दिन बाद पुराना हो जाता है, लेकिन यह डिजिटल गिफ्ट सीधा आपके एफर्ट और प्यार को दिखाता है। यह पापा को एहसास कराएगा कि आप उनके साथ वक्त बिताना चाहते हैं। मिडिल क्लास पापा लोग वैसे भी फिजूलखर्ची से कतराते हैं, इसलिए जब उन्हें पता चलेगा कि आपने बिना पैसे खर्च किए इतनी प्यारी चीज बनाई है, तो वह गर्व से फूले नहीं समाएंगे।