Buy iPhone 17 cheap in India: फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में iPhone 17 पर तगड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है। कंपनी ने फोन की टीजर कीमत 7X,XXX रुपये रखी है। बैंक ऑफर्स और बाकी फायदों के साथ यह शानदार डील 24 सितंबर से लाइव हो जाएगी।
iPhone 17 price drop on Flipkart: फ्लिपकार्ट ने अपनी अपकमिंग बिग बिलियन डेज सेल से पहले iPhone 17 पर मिलने वाले बंपर डिस्काउंट का हिंट दे दिया है। सेल के दौरान iPhone 17 को टॉप ऑफर्स की लिस्ट में रखा गया है। फ्लिपकार्ट ने फिलहाल इस फोन की टीजर कीमत 7X,XXX रुपये दिखाई है।
अभी फाइनल कीमत का खुलासा नहीं
फ्लिपकार्ट के हिंट से साफ है कि iPhone 17 पर भारी छूट मिलेगी। हालांकि, अभी तक इसकी फाइनल कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा, यह भी साफ नहीं है कि यह कीमत iPhone 17 के किस स्टोरेज वेरिएंट के लिए होगी। कीमत के साथ लगे स्टार मार्क (Asterisk) का मतलब है कि इस पर कुछ नियम और शर्तें भी लागू होंगी।
अभी 98,400 रुपये है कीमत
फ्लिपकार्ट पर अभी iPhone 17 की कीमत 98,400 रुपये है। अपकमिंग सेल में इस कीमत के काफी नीचे आने की उम्मीद है। फ्लिपकार्ट ने हिंट दिया है कि सीधे डिस्काउंट के अलावा ग्राहकों को बैंक कार्ड ऑफर्स और दूसरे पेमेंट बेनिफिट्स भी मिलेंगे।
1,250 रुपये का वेलकम वाउचर भी
बिग बिलियन डेज सेल में कंपनी 1,250 रुपये का वेलकम वाउचर भी दे रही है। इसके साथ ही चुनिंदा एक्सिस बैंक (Axis Bank) कार्ड्स पर एक्स्ट्रा बचत, कार्डलेस ईएमआई (EMI) और फ्लिपकार्ट पे लेटर (Flipkart Pay Later) जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। सेल के दौरान कुछ खास लिमिटेड टाइम डील्स और एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी लाइव होंगे।
24 सितंबर से शुरू होंगे अर्ली ऑफर्स
फ्लिपकार्ट के अर्ली ऑफर्स 24 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। कंपनी ने साफ किया है कि इस दौरान iPhone 17 समेत कई स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे। बिग बिलियन डेज सेल में चुनिंदा एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक कार्ड्स पर 10 परसेंट तक की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी।
iPhone 17 की कीमत में हुआ था इजाफा
आपको बता दें कि iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च होने के बाद एप्पल ने भारत में iPhone 17 की ऑफिशियल कीमत बढ़ा दी थी। इसके 256 जीबी वाले बेस वेरिएंट को भारत में 82,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बाद में इसकी कीमत बढ़ाकर 99,900 रुपये कर दी गई। वहीं, इसके 512 जीबी वाले वेरिएंट की मौजूदा कीमत 1,24,900 रुपये है।
ऑफर प्राइस के लिए करना होगा इंतजार
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल शुरू होते ही iPhone 17 की फाइनल ऑफर प्राइस, वेरिएंट और बाकी शर्तों से पर्दा उठ जाएगा। मौजूदा हिंट्स को देखकर यही लग रहा है कि एप्पल के इस फोन का इंतजार कर रहे ग्राहकों को सेल में तगड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है।
