Free AI Tools for Office Work: ऑफिस वर्कलोड से परेशान हैं? 5 फ्री AI टूल्स आपके डेली रूटीन से फालतू टास्क हटाकर रोज के 2 घंटे तक बचा सकते हैं। देखें लिस्ट…

Free AI Tools for Office Work: क्या आपके साथ भी रोज ऐसा हो रहा है कि सुबह 9 बजे ऑफिस का काम शुरू होता है और कब रात के 8 बज जाते हैं, पता ही नहीं चलता? इसके बावजूद भी लगता है कि आज भी काम अधूरा रह गया? मेल्स का जवाब देते-देते आधा दिन निकल जाता है, मीटिंग के नोट्स बनाने में एक घंटा और चला जाता है और प्रेजेंटेशन बनाते-बनाते रात हो जाती है। अगर ये आपकी रोज की कहानी है, तो समस्या मेहनत की नहीं, तरीके की है। अब ऑफिस के काम का तरीका पूरी तरह बदल चुका है। बड़ी-बड़ी कंपनियों से लेकर छोटे बिजनेस तक हर जगह लोग रोज के काम में AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो भी बिना एक रुपया खर्च किए। आइए 5 ऐसे फ्री AI टूल्स के बारें में जानते हैं, जिन्हें अगर सही तरीके से डेली रूटीन में शामिल कर लिया जाए, तो रोज का काम 2 घंटे तक पहले खत्म हो सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ChatGPT or Claude: आपके Gmail का 'स्मार्ट राइटर'

हम रोज औसतन 30 से 40 मिनट सिर्फ ईमेल्स का जवाब सोचने और उन्हें टाइप करने में बिता देते हैं। ये टूल आपकी टूटी-फूटी 5 शब्दों की लाइन को एक परफेक्ट कॉर्पोरेट ईमेल या क्लाइंट प्रपोजल में बदल देते हैं। इनका इस्तेमाल सिर्फ कंटेंट लिखवाने के लिए न करें। जब भी किसी क्लाइंट को सख्त लहजे में लेकिन तमीज से (Politely) मना करना हो, तो इसे प्रॉम्प्ट दें, 'Convert this rough point into a professional corporate email: (आपका पॉइंट)'। ये सिर्फ कुछ ही सेकंड में आपका काम खत्म कर देंगे।

ScreenApp: घंटों लंबी मीटिंग्स के नोट्स का झंझट खत्म

ऑफिस में 1 घंटे की मीटिंग होती है और फिर अगले 30 मिनट इस बात पर बहस होती है कि किसने क्या फैसला लिया था। ये टूल फ्री स्क्रीन रिकॉर्डर और एआई ट्रांसक्रिप्टर आपकी पूरी ऑनलाइन मीटिंग (Zoom, Teams,Meet) को रिकॉर्ड करता है और एक क्लिक में पूरी बातचीत की लिखित समरी (Bullet Points) आपके हाथ में दे देता है। मीटिंग शुरू होते ही इसे बैकग्राउंड में ऑन कर दें। मीटिंग खत्म होते ही यह आपको बता देगा कि किसे क्या काम सौंपा गया है। आपको डायरी पर पेन घिसने की जरूरत ही नहीं है।

Canva AI: बिना ग्राफिक डिजाइनर PPT तैयार

हर हफ्ते टीम मीटिंग या क्लाइंट्स के सामने प्रेजेंटेशन या क्विक सोशल मीडिया पोस्ट बनानी पड़ती है, जिसमें फोंट्स और कलर्स सेट करने में ही 1 घंटा बर्बाद हो जाता है। कैनवा का इन-बिल्ट एआई सिर्फ आपके एक वाक्य (Prompt) से पूरी प्रेजेंटेशन का बेसिक लेआउट, इमेजेस और टेक्स्ट खुद-ब-खुद डिजाइन कर देता है। अब जब भी अगली बार पीपीटी बनानी हो, 'Canva Magic Design' पर जाएं, अपना टॉपिक लिखें और रेडीमेड टेम्पलेट को अपने डेटा से 5 मिनट में कस्टमाइज कर लें।

Notion AI or Evernote: बिखरे हुए आइडियाज का ऑटो-फिक्सर

ऑफिस के काम के दौरान कई बार बॉस चलते-फिरते कोई काम बता देते हैं या कोई आईडिया दिमाग में आता है, जिसे हम रफ नोटपैड पर लिख लेते हैं। बाद में उसे ढूंढना एक बड़ा टास्क बन जाता है। ये टूल आपके वॉइस नोट्स या बिखरे हुए बिना ग्रामर वाले रफ टेक्स्ट को बिल्कुल व्यवस्थित (Organized) टास्क लिस्ट में बदल देता है। दिनभर के सारे रफ थॉट्स इसमें डंप कर दें और शाम को इसके एआई से कहें, 'Clean this text and make a structured to-do list for tomorrow.'

Goblin.tools: काम टालने की नहीं पड़ेगी जरूरत

जब हमारे सामने कोई बहुत बड़ा या पेचीदा प्रोजेक्ट आता है, तो हमारा दिमाग सुन्न हो जाता है और हम काम टालने लगते हैं। इसे कॉर्पोरेट की भाषा में 'Task Paralysis' कहते हैं। ये टूल खासतौर से उन लोगों के लिए बना है, जो काम की शुरुआत करने से डरते हैं। आप इसे बस अपने प्रोजेक्ट का नाम बताइए। जैसे- 'Create Quarterly Sales Report', यह एआई उसे 10 छोटे-छोटे बच्चों वाले स्टेप्स में तोड़ देगा। सुबह ऑफिस आते ही अपने सबसे कठिन काम को इसमें डालें। जब आपको दिखेगा कि पहला स्टेप सिर्फ 'एक्सेल शीट ओपन करना और पुराने कॉलम देखना' है, तो आपका दिमाग तुरंत काम शुरू कर देगा।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इन टूल्स की फ्री सुविधाएं और लिमिट समय के साथ बदल सकती हैं। इस्तेमाल से पहले टूल की आधिकारिक वेबसाइट पर ताजा जानकारी और टर्म-कंडीशंस जरूर पढ़ लें।