दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल (Google) का गूगल वन ऐप (Google One App) यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। 

टेक डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल (Google) का गूगल वन ऐप (Google One App) यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। इस ऐप को प्ले स्टोर पर 100 मिलियन डाउनलोड के साथ के 4.4 स्टार रेटिंग्स मिली है। यानी यह ऐप 10 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप में यूजर्स को डेटा स्टोरेज करने की सुविधा मिल रही है। गूगल वन (Google One) एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है। इसकी शुरुआत 130 रुपए महीना से होती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या मिलती है सुविधा
गूगल के इस ऐप का सब्सक्रिप्शन लेने पर मेंबर्स को क्लाउड स्टोरेज के अलावा कई दूसरी सुविधाएं मिलती हैं। कई स्मार्टफोन में गूगल वन (Google One) ऐप प्री-इंस्टॉल्ड मिल रहा है। इस ऐप का इस्तेमाल स्टोरेज बढ़ाने और फोन बैकअप के लिए किया जाता है। इसके अलावा गूगल एक्सपर्ट्स और फैमिली शेयरिंग का एक्सेस भी इसमें मिलता है। हाल ही में गूगल ने VPN की सुविधा भी शुरू की है। गूगल ने प्रो-सेशन भी शुरू किया है। इसके जरिए मेंबर्स किसी गूगल एक्सपर्ट के साथ बातचीत कर सकते हैं।

कितने तक के हैं प्लान
गूगल ऐप के प्लान की शुरुआत 130 रुपए प्रति महीना से होती है। इसमें 100 GB की स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 210 रुपए वाले गूगल वन प्लान में 200 GB स्टोरेज और 650 रुपए महीना वाले प्लान में 2 TB स्टोरेज मिलती है। कोई चाहे तो इन प्लान्स के लिए सालाना पेमेंट भी कर सकता है।

कैसे ले सकते हैं सब्सक्रिप्शन
गूगल वन ऐप का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए एंड्रॉइड फोन पर गूगल अकाउंट से साइन इन करना होगा। अगर गूगल अकाउंट नहीं है, तो वह बनाना पड़ेगा। इसके बाद गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से गूगल वन ऐप को डाउनलोड करना होगा। गूगल वन ऐप को ओपन करने के बाद स्टोरेज लिमिट चुनना होगा। फिर प्लान की कीमत और पेमेंट की तारीख बताई जाएगी। इसके बाद कन्टिन्यू (Continue) के ऑप्शन पर टैप करके गूगल वन सब्सक्रिप्शन प्लान को कन्फर्म करना होगा। पेमेंट का तरीका सिलेक्ट कर सब्सक्राइब (Subscribe) पर टैप करने के बाद ऐप चालू हो जाएगा।