E Scooter Battery Life: ई-स्कूटर की बैटरी को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखना चाहते हैं? जानिए चार्जिंग, मेंटेनेंस और राइडिंग से जुड़े 10 आसान टिप्स, जो बैटरी की लाइफ बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। 

Electric Scooter Battery Tips: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण की समस्या के चलते आजकल लोग तेजी से ई-स्कूटर की ओर रुख कर रहे हैं। ई-स्कूटर न सिर्फ सुविधाजनक और किफायती होते हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर माने जाते हैं। हालांकि, इनके सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक बैटरी होती है, जिसकी सही देखभाल बेहद जरूरी है। अगर आप कुछ आसान बातों का ध्यान रखें, तो बैटरी की लाइफ 2-3 साल से बढ़कर 5-8 साल तक हो सकती है। आइए जानते हैं ई-स्कूटर की बैटरी को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने के 10 आसान तरीके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. बैटरी को पूरी तरह डिस्चार्ज न होने दें

ई- स्कूटर की बैटरी का चार्ज 15-20% से नीचे आने से पहले ही उसे चार्ज कर लें। बार-बार बैटरी को 0% तक डिस्चार्ज करना उसकी कैपेसिटी को कम कर सकता है।

2. ओवरचार्जिंग से बचें

बैटरी 100% चार्ज होने के बाद चार्जर निकाल देना चाहिए। लंबे समय तक चार्जर लगे रहने से बैटरी पर दबाव पड़ सकता है।

और पढे़ं- पेट्रोल पंप की लाइन में खड़े-खड़े थक गए? ये 5 Electric Scooters बचाएंगे समय और पैसा

3. ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें

हमेशा कंपनी के दिए गए चार्जर का ही उपयोग करें। गलत वोल्टेज या लोकल चार्जर बैटरी की परफॉर्मेंस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

4. तेज धूप में पार्किंग न करें

गर्मियों में ई-स्कूटर को सीधी धूप में लंबे समय तक खड़ा करने से बैटरी गर्म हो सकती है, जिससे उसकी कैपेसिटी और लाइफ दोनों इफेक्ट होती हैं।

5. स्मूद राइडिंग करें

बार-बार तेज एक्सीलरेशन और अचानक ब्रेक लगाने से बैटरी की खपत बढ़ जाती है। नॉर्मल और बैलेंस्ड स्पीड पर चलाने से बैटरी की सेहत बेहतर रहती है।

6. सही टायर प्रेशर बनाए रखें

कम हवा वाले टायर मोटर पर एक्स्ट्रा दबाव डालते हैं, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है। इसलिए टायरों में हमेशा सही प्रेशर बनाए रखें।

7. लंबे समय तक इस्तेमाल न हो तो भी चार्ज रखें

अगर आप कई हफ्तों तक स्कूटर का इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं, तो बैटरी को लगभग 40-60% चार्ज पर रखें और हर 1-2 महीने में उसकी जांच जरूर करें।

8. ज्यादा वजन से बचें

स्कूटर की निर्धारित लोड कैपेसिटी से ज्यादा वजन बैटरी और मोटर दोनों पर दबाव डालता है, जिससे बैटरी की लाइफ कम हो सकती है।

9. समय-समय पर सर्विस करवाएं

बैटरी कनेक्शन, वायरिंग और सॉफ्टवेयर अपडेट की रेगुलर जांच करवाने से बैटरी की कैपेसिटी बनी रहती है और संभावित समस्याओं का समय रहते पता चल जाता है।

10. बारिश में ज्यादा सावधानी रखें

ज्यादातर ई-स्कूटर वॉटर-रेसिस्टेंट होते हैं, लेकिन फिर भी बैटरी पोर्ट और चार्जिंग सॉकेट को हमेशा सूखा रखना चाहिए। इससे शॉर्ट सर्किट और अन्य समस्याओं से बचाव होता है।

सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं

कई लोग स्कूटर को रोजाना 100% चार्ज करके घंटों चार्जर पर छोड़ देते हैं और फिर बैटरी को पूरी तरह खत्म होने तक चलाते हैं। ये दोनों आदतें बैटरी की उम्र को तेजी से कम कर सकती हैं। बैटरी को 20% से नीचे न जाने दें और सामान्य उपयोग में 80-90% तक चार्ज करना बैटरी की लंबी उम्र के लिए बेहतर माना जाता है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. ई-स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है?

सही देखभाल और रेगुलर मेंटेनेंस के साथ बैटरी 5 से 8 साल तक चल सकती है।

2. क्या ई-स्कूटर को रोज 100% चार्ज करना चाहिए?

सामान्य उपयोग में 80-90% तक चार्ज करना बैटरी की लंबी उम्र के लिए बेहतर माना जाता है।

3. ई-स्कूटर की बैटरी जल्दी खराब क्यों होती है?

ओवरचार्जिंग, पूरी तरह डिस्चार्ज करना, गलत चार्जर का उपयोग और ज्यादा गर्मी बैटरी को जल्दी खराब कर सकती है।