iPhone 18 Pro Deal: एप्पल का नया iPhone 18 Pro खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। भारत में इसकी असल कीमत ₹1,64,900 है, लेकिन बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील के साथ आप इसे काफी सस्ते में अपना बना सकते हैं।

iPhone 18 Pro Offer: एप्पल का लेटेस्ट iPhone 18 Pro इन दिनों स्मार्टफोन लवर्स की पहली पसंद बना हुआ है। भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है। लेकिन अगर आप बैंक कार्ड ऑफर्स, पुराने आईफोन का एक्सचेंज और एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस का सही इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी अच्छी खासी बचत हो सकती है।

इंडिया आईस्टोर (India iStore) पर फिलहाल एक शानदार ऑफर चल रहा है। यहां ग्राहकों को कार्ड कैशबैक और ट्रेड-इन बेनिफिट्स एक साथ मिल रहे हैं। हालांकि, आपको यह समझना होगा कि ₹1,07,900 इसकी डायरेक्ट सेलिंग प्राइस नहीं है। यह कीमत सभी ऑफर्स और एक्सचेंज वैल्यू को मिलाकर निकाली गई इफेक्टिव प्राइस है।

कैसे मिलेगा ₹57,000 का फायदा?

iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की शुरुआती एमआरपी ₹1,64,900 है। अगर आप Axis Bank, ICICI Bank या SBI Card से ईएमआई (EMI) पर इसे खरीदते हैं, तो आपको ₹7,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। इंडिया आईस्टोर के मुताबिक, नॉन-ईएमआई ट्रांजैक्शन पर भी ₹6,000 तक का कैशबैक मौजूद है। इसके बाद, अपना पुराना आईफोन एक्सचेंज करने पर आपको एक बड़ा डिस्काउंट मिल सकता है। यह ट्रेड-इन अमाउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और वैल्यूएशन पर निर्भर करेगा।

इसके अलावा, एलिजिबल डिवाइसेज पर ₹10,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इंडिया आईस्टोर के नियमों के मुताबिक, यह ₹10,000 का मैक्सिमम बोनस तभी मिलेगा जब आपके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू ₹22,000 या उससे ज्यादा होगी।

₹1,07,900 कैसे हुई कीमत?

अगर आप ₹57,000 के मैक्सिमम बेनिफिट का गणित समझना चाहते हैं, तो इसे ऐसे देखें:

  • iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत – ₹1,64,900
  • बैंक कैशबैक – ₹7,000
  • पुराने आईफोन की एक्सचेंज वैल्यू – ₹40,000
  • एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस – ₹10,000
  • कुल फायदा – ₹57,000
  • इफेक्टिव प्राइस – ₹1,07,900

लेकिन यहां एक पेंच है। ₹40,000 की एक्सचेंज वैल्यू सिर्फ एक उदाहरण है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हर ग्राहक को अपने पुराने फोन पर इतना ही पैसा मिलेगा।

पुराने आईफोन पर कितना एक्सचेंज मिलेगा?

एप्पल के ऑफिशियल ट्रेड-इन पार्टनर्स आपके पुराने फोन की असली एक्सचेंज वैल्यू तय करते हैं। वे आपके फोन का मॉडल, स्टोरेज, वर्किंग कंडीशन और फिजिकल डैमेज चेक करने के बाद ही फाइनल वैल्यू बताते हैं। इंडिया आईस्टोर ने भी साफ किया है कि इवैल्यूएशन के बाद मिलने वाला ट्रेड-इन अमाउंट ही फाइनल होगा। इसलिए, विज्ञापन में दिखने वाले मैक्सिमम एक्सचेंज बेनिफिट को देखकर यह मान लेना गलत होगा कि आपको फोन सीधे ₹1,07,900 में ही मिल जाएगा।

iPhone 18 Pro में क्या है खास?

एप्पल के मुताबिक, iPhone 18 Pro की परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके 256GB मॉडल में 6.3-इंच की शानदार डिस्प्ले दी गई है। साथ ही, इसमें एप्पल इंटेलिजेंस (Apple Intelligence) जैसे कई एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं।

इस नए मॉडल में फास्ट प्रोसेसिंग, बेहतर कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ पर खास फोकस किया गया है। अगर आपके पास पहले से ही कोई लेटेस्ट प्रो मॉडल है, तो नया फोन लेना आपके लिए कितना फायदेमंद होगा, यह पूरी तरह से आपके इस्तेमाल पर निर्भर करता है।

ऑफर लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

पूरे ₹57,000 की बचत करने के लिए कुछ शर्तें लागू हैं। इसके लिए आपके पास एलिजिबल बैंक कार्ड, सही ट्रांजैक्शन मोड और एक्सचेंज के लिए एक सही पुराना फोन होना जरूरी है। इसके अलावा, ये ऑफर्स सिर्फ चुनिंदा एप्पल ऑथराइज्ड रीसेलर स्टोर्स (Apple Authorized Reseller stores) पर ही मिल रहे हैं, जो स्टॉक और प्रोमो पीरियड तक ही सीमित हैं। इंडिया आईस्टोर के पास बिना किसी पूर्व सूचना के इन ऑफर्स को बदलने या वापस लेने का अधिकार सुरक्षित है।

इसलिए, iPhone 18 Pro खरीदने से पहले अपने पुराने फोन की सटीक एक्सचेंज वैल्यू, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस की अलग-अलग जांच जरूर कर लें।