JioHotstar Subscription: क्या जियोहॉटस्टार देखने के लिए ₹949 का रिचार्ज जरूरी है? क्या ₹149 वाले प्लान में 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन मिल सकता है? क्या ये प्लान स्मार्ट टीवी पर काम करेंगे? JioHotstar के लिए सबसे सस्ता रिचार्ज कौन-सा है? रिचार्ज कराने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
JioHotstar Cheapest Plan: आजकल OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर नई-नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का चस्का सबको है। कई लोग सीधे बड़े रिचार्ज प्लान की तरफ चले जाते हैं, जबकि कम कीमत में भी जियोहॉटस्टार का लंबा सब्सक्रिप्शन मिल सकता है। अगर आप भी जियोहॉटस्टार पर अपनी फेवरेट या ट्रेंडिंग फिल्में देखने के लिए ₹949 वाला बड़ा प्लान लेने की सोच रहे हैं, तो रुकिए। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं, जिससे आपका काम सिर्फ ₹149 में हो जाएगा। इससे पूरे 90 दिनों यानी 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन आपको बेहद सस्ते में मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे...

JioHotstar Recharge: क्यों हर किसी को ₹949 खर्च करने की जरूरत नहीं?
जियो के पोर्टफोलियो में ₹949 का एक बड़ा एंटरटेनमेंट प्लान है। इसमें आपको 84 दिनों के लिए डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और JioHotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है। लेकिन अगर आपके फोन में पहले से ही कोई कॉलिंग या डेटा प्लान एक्टिव है, तो क्या सिर्फ हॉटस्टार के लिए ₹949 दोबारा फूंकना समझदारी है? यहीं पर जियो का स्मार्ट डेटा पैक वाली ट्रिक काम आती है।
Jio Recharge: ₹149 रुपए का जियो रिचार्ज
अगर आप कॉलिंग और डेली डेटा के लिए कोई दूसरा सस्ता प्लान इस्तेमाल करते हैं, तो आप जियो का ₹149 वाला JioHotstar Data Pack चुन सकते हैं। इसकाी कीमत सिर्फ ₹149 है। इस छोटे से पैक को डलवाते ही आपको पूरे 90 दिनों (3 महीने) के लिए JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिल जाएगा। इसके साथ आपको अलग से इस्तेमाल करने के लिए 10 GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलेगा, जिसे आप कभी भी खत्म कर सकते हैं।
Jio का ₹195 का रिचार्ज भी बड़े काम का
अगर आपको लगता है कि फिल्म देखते वक्त 10 GB डेटा कम पड़ेगा, तो आप इसी कैटेगरी का ₹195 वाला प्लान भी ले सकते हैं। उसमें भी 90 दिन का JioHotstar मिलेगा, बस इंटरनेट डेटा 10 GB की जगह 15 GB मिल जाएगा।
जियो के इन रिचार्ज में भी JioHotstar
अगर आप ₹100 या ₹79 का रीचार्ज करते हैं, तो आपको JioHotstar सिर्फ 30 दिनों के लिए मिलेगा, लेकिन अगर आप सिर्फ ₹49 और मिलाकर ₹149 का रीचार्ज करते हैं, तो वैलिडिटी सीधे 3 गुना बढ़कर 90 दिन हो जाती है। इसलिए ₹149 वाला पैक पैसा वसूल माना जाता है।


