GPS Kids Smartwatch: अगर आप अपने बच्चे के लिए एक अच्छी स्मार्टवॉच ढूंढ रहे हैं, तो Amazon Great Freedom Sale एक शानदार मौका है. इस सेल में GPS ट्रैकिंग, कॉलिंग और SOS जैसे सेफ्टी फीचर्स वाली घड़ियों पर भारी छूट मिल रही है.
Best Smartwatch for Kids: पेरेंट्स के लिए बच्चों की सुरक्षा हमेशा सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है. इसी चिंता को टेक्नोलॉजी ने थोड़ा आसान बना दिया है, और इसका एक बढ़िया उदाहरण हैं बच्चों के लिए आने वाली स्मार्टवॉच. अगर आप भी अपने बच्चे के लिए ऐसी ही कोई स्मार्टवॉच खरीदने का सोच रहे हैं, तो Amazon Great Freedom Sale आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है, जहां इन गैजेट्स पर अच्छी डील्स मिल रही हैं.
ये घड़ियां सिर्फ समय बताने या गेम खेलने के लिए नहीं हैं, बल्कि इनमें कई ऐसे फीचर्स होते हैं जो पेरेंट्स को देते हैं. इनमें GPS ट्रैकिंग, टू-वे कॉलिंग और इमरजेंसी के लिए SOS बटन जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं कि इस सेल में कौन-कौन सी स्मार्टवॉच पर आपकी नज़र होनी चाहिए.
इन स्मार्टवॉच पर डालें एक नज़र
इस लिस्ट में एक मज़बूत दावेदार sekyo की GPS किड्स वॉच है. इसमें आपको टू-वे कॉलिंग, SOS बटन, और जियो-फेंसिंग जैसे कमाल के सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. जियो-फेंसिंग की मदद से आप एक दायरा सेट कर सकते हैं और बच्चे के उस दायरे से बाहर जाते ही आपको अलर्ट मिल जाता है.
इसके अलावा, इस वॉच में कैमरा, वॉयस चैट, अलार्म क्लॉक और एक खास 'क्लास मोड' भी दिया गया है. वहीं, boAt Wanderer भी एक बेहतरीन ऑप्शन है, जिसमें इन-बिल्ट GPS और 4G सिम कनेक्टिविटी की सुविधा है. यह वॉच भी जियो-फेंसिंग को सपोर्ट करती है और इसमें वीडियो और वॉयस कॉल दोनों किए जा सकते हैं.
अगर आपकी प्राथमिकता कम्युनिकेशन है, तो imoo Watch Phone Z1 एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह वॉच वीडियो और फोन कॉल्स के साथ-साथ चैट फंक्शन भी ऑफर करती है. सेफ्टी के लिए इसमें भी GPS ट्रैकिंग और SOS बटन दिए गए हैं.
इस रेस में Noise Champ 2 भी शामिल है, जो सेफ्टी के साथ-साथ हेल्थ और फन पर भी फोकस करती है. इसमें कॉलिंग के अलावा 150 से ज़्यादा वॉच फेस, इन-बिल्ट गेम्स और 7 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है. यही नहीं, इसमें SpO2, हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी हैं, यानी सुरक्षा के साथ एंटरटेनमेंट का भी पूरा इंतज़ाम.
