Long Distance Relationship में पार्नटर की कमी महसूस करते हैं। जानिए 10 Best Free Apps के बारे में, जो वर्चुअल वीडियो डेट, मूवी नाइट, गेम्स, चैट और रोमांटिक मूमेंट के जरिए दूरी कम करने में मदद कर सकते हैं।
आज के दौर में, सपने, करियर और सेटल होने के लिए हजारों कपल्स एक-दूसरे से अलग होकर दूसरे शहरों या फिर देश में रह रहे हैं। कई बार तो सालों तक मिलने का मौका नहीं मिलता है। Long Distance Relationship, को निभाना आसान नहीं है। रोज न मिलने से, समय न बिताने से कपल्स के बीच गलतफहमियां, अकेलापन बढ़ जाता है। हालांकि, अब इस परेशानी को टेक्नोलॉजी ने काफी हद तक दूर करने का काम किया है। अगर आप भी LRD रिलेशन में हैं और अक्सर पार्टनर को मिस करते हैं तो यहां देखें उन 10 एप्स की लिस्ट जो हजारों किलोमीटर की दूरी कम करने में मदद करेंगे।
1 - Rave APP
ऑफिस से आने के बाद ह कोई क्वालिटी वक्त चाहता है। ऐसे में आप रेव ऐप को विकल्प बना सकता है। यहां पर फ्री में पार्टनर संग फिल्में-वेब सीरीज देखी जा सकती है।
खासियत
- नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और डिजनी+ जैसी सर्विस पर वीडियो देख सकते हैं
- वीडियो दोनों फोनों में एक साथ देख सकते हैं
- मूवी वॉचिंग के साथ वॉइस चैट और टेक्सट की सुविधा
2- Discord APP
डिस्कॉर्ड सिर्फ गेमर्स का नहीं बल्कि लॉन्ग डिस्टेंस कपल के बीच भी कॉफी पॉपुलर प्लटेफॉर्म है। इसकी खासियत है कि यहां वॉइस चैनल से जुड़कर,, अपने-अपने काम करते हुए भी एक-दूसरी की मौजूदगी का अहसास होता है।
खासियत-
- स्क्रीन शेयर का विकल्प
- अनलिमिटेड वॉइस कॉल
- वीडियो कॉल्स
- डिफरेंट-डिफरेंट चैट रूम
3- Plato APP
साथ में गेम खेलने और मस्ती करने के लिए यह बेस्ट है। इस ऐप पर 50 से ज्यादा मल्टी प्लेयर गेम्स हैं, खास बात है इस प्लेटफॉर्म में ज्यादा एड्स नहीं आते हैं।
खासियत
- चेस
- पूल
- यूनो
- मिनी गोल्फ
- पोकर जैसे गेम
4- Between App
अगर आप कपल के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं तो इसे विजिट कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर कपल्स के लिए बनाया गया है।
खासियत
- प्राइवेट चैट
- शेयर्ड केलेंडर
- एनिवर्सरी रिमाइंडर
- फोटो एल्बम
- काउंटडाउन टाइमर
5- Locket Widget
यह ऐप सोशल मीडिया से बहुत अलग है। जहां पर आप पार्टनर को लाइव फोटो भेज सकते हैं। ये फोटो सीधे पारटनर के होम स्क्रीन पर दिखाई देती है। यह छोटे-छोटे पल शेयर करने के लिए चुना जा सकता है।
6- Agape
हर रोज बातें करने के बाद कई बार पार्टनर के साथ कम्युनिकेट करने के लिए कुछ नहीं होता है। ऐसे में Agape काम आसान कर सकता है। यहां पर रिलशेनशिप से जुड़े जवाल यानी क्विज होता है, जिसे आप ऑनलाइन पार्टनर के साथ खेल सकते हैं।
7- Connected APP
इसे खासतौर से लॉन्ग डिस्टेंज रिलेशनशिप के लिए तैयार किया गया है। जहां पर आप अपने डेली रूटीन, फन क्वेशन, रिलेशनशिप स्कोर और कपल गेम्स एड कर सकते हैं। अगर रिश्ते में कम्युनिकेशन कम हो रहा है तो इसे विकल्प बना सकते हैं।
8- Couple 2
कपल 2 ऐप यूनिक होने के साथ वर्चुअल वर्ड के लिए बेस्ट है। यह आपके और पार्नटर के बीच दूरी दिखाता है। यहां पर आप अवतार बना सकते हैं, डिजिटल लाइफ के साथ वर्चुअल होम भी तैयार कर सकते हैं।
9- Love 8
यह ऐप रिश्तों में मिठास घोलने का काम करता है। यहां पर आप पार्टनर के साथ वर्चुअल पेट पाल सकते हैं। एक-दूसरी लोकेशन शेयर करने संग डेली एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मेन साइट विजिट करें।
10- Kast
फिल्मों के अलावा फोटोज, ऑनलाइन शॉपिंग, ट्रेवल प्लानिंग करने के लिए LDR कपल इस एप को विकल्प बना सकते हैं। यहां पर सीधे स्क्रीन शेयर का विकल्प मिलता है।
