Motorola Android 17 Update: मोटोरोला ने भारत में एंड्रॉयड का रोलआउट शुरू कर दिया है। जानिए ये अपडेट क्यों खास है, इसके आने से क्या बदल जाएगा और सबसे पहले किसे मिलेगा।
Motorola Android 17 New Rollout: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मोटोरोला इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। टेक दिग्गज मोटोरोला ने भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो के लिए आधिकारिक तौर पर एंड्रॉयड 17 का रोलआउट शुरू कर दिया है। कंपनी ने सबसे पहले अपने प्रीमियम सिग्नेचर पोर्टफोलियो (Signature Portfolio) डिवाइसेज के लिए यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम जारी किया है। इस नए अपडेट के साथ यूज़र्स को नया इंटरफेस, बेहतर प्राइवेसी, एडवांस कनेक्टिविटी और कई पावरफुल AI फीचर्स मिलेंगे। आइए जानते हैं कि एंड्रॉयड 17 के बाद आपके मोटोरोला फोन में क्या-क्या बदलने वाला है और यह अपडेट सबसे पहले किन यूज़र्स को मिलेगा...
Motorola Android 17 में क्या खास है?
नया क्विक सेटिंग्स और सेटिंग्स यूआई
क्विक सेटिंग्स मेन्यू को पूरी तरह नया लेआउट दिया गया है, जिसमें बड़े बटन्स और आसान नेविगेशन की सुविधा मिलेगी।
iPhone यूजर्स को फाइल ट्रांसफर
अब मोटोरोला यूजर्स क्विक शेयर क्यूआर (Quick Share QR) कोड स्कैन करवाकर सीधे iOS (iPhone) यूज़र्स के साथ वेब के जरिए फाइल्स, फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं।
AI-पावर्ड ‘Circle to Search’
सर्कल टू सर्च फीचर में अब रियल-टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा जुड़ गई है, जिससे स्क्रीन पर मौजूद किसी भी भाषा का तुरंत ट्रांसलेट किया जा सकता है।
मैसेज स्कैम डिटेक्शन
बढ़ते साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए नया फीचर जोड़ा गया है, जो SMS, MMS और RCS पर आने वाले संदिग्ध और फर्जी संदेशों पर तुरंत वॉर्निंग देगा।
सिक्योरिटी और ‘Failed Authentication Lock’
फोन की सुरक्षा मजबूत करते हुए नया लॉकिंग सिस्टम, अपग्रेडेड पिन प्रोटेक्शन और डिवाइस डायग्नोस्टिक्स टूल दिया गया है।
स्मार्ट नोटिफिकेशन और विजेट्स
नोटिफिकेशन समरी फीचर जरूरी अलर्ट्स को व्यवस्थित करेगा और लॉक स्क्रीन पर सेंसिटिव डेटा को सुरक्षित रखेगा। साथ ही विजेट्स में स्नैप-स्क्रॉलिंग जैसे इंटरएक्टिव विकल्प जोड़े गए हैं।
Motorola Android 17 अपडेट किसे सबसे पहले मिलेगा?
मोटोरोला इंडिया के अनुसार, एंड्रॉयड 17 का रोलआउट फेज्ड मैनर (चरणबद्ध तरीके) में शुरू किया गया है। पहला चरण मोटोरोला सिग्रेचर पोर्टफोलियो के प्रीमियम और फ्लैगशिप डिवाइसेस के लिए, दूसरा चरण अन्य एलिजिबल मोटो डिवाइसेज और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स तक पहुंचाया जाएगा। मोटोरोलो इंडिया (Motorola India) के मैनेजिंग डायरेक्टर टीएम नरसिम्हन ने कहा कि, 'हम अपने यूजर्स को तेज, स्थिर और हाई-क्वालिटी सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सिग्नेचर पोर्टफोलियो से शुरू होकर यह नया OS यूजर्स के लिए पर्सनलाइजेशन, सिक्योरिटी और AI का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करेगा।'
अपने मोटो फोन में अपडेट कैसे चेक करें?
- अगर आप मोटोरोला का स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपडेट चेक करने के लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग्स खोलें।
- नीचे स्क्रॉल करके सिस्टम अपडेट या सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें।
- अब 'Check for Updates' पर क्लिक करें।
- अगर अपडेट उपलब्ध है, तो वाई-फाई कनेक्ट करके डाउनलोड और इंस्टॉल (Download & Install) पर टैप करें।


