Motorola Edge 70 Max की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। फोन Snapdragon 8 Gen 5, 2K AMOLED डिस्प्ले, 7100mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ ₹49,999 से उपलब्ध है।

Motorola Edge 70 Max Offers: मोटोरोला ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max की बिक्री शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन अब Flipkart, Motorola.in और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत ₹49,999 रखी गई है। यह फोन उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और AI फीचर्स वाला प्रीमियम स्मार्टफोन चाहते हैं।

Motorola Edge 70 Max की कीमत और वेरिएंट

Motorola Edge 70 Max दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। पहला वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage है, जिसकी कीमत ₹54,999 रुपए है। वहीं दूसरा वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage वाला है, जिसकी कीमत ₹59,999 है। हालांकि, ऑफर्स के बाद 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹49,999 और 12GB + 256GB – ₹54,999 रुपए है। कंपनी ₹5,000 तक का बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर 18 महीने तक की No-Cost EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से मिलेगी फ्लैगशिप परफॉर्मेंस

Motorola Edge 70 Max में नया Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 Mobile Platform दिया गया है। इस फोन में..

  • 3 मिलियन+ AnTuTu स्कोर
  • LPDDR5X RAM
  • UFS 4.1 स्टोरेज
  • 5500mm² Vapor Chamber Cooling System
  • Liquid Metal Thermal Gel

जैसी तकनीकें दी गई हैं, जिससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI आधारित कार्य बेहद स्मूद होते हैं।

2K Extreme AMOLED डिस्प्ले की खासियत

Motorola Edge 70 Max में इस सेगमेंट का Quad HD+ (2K) Extreme AMOLED Display दिया गया है। यह डिस्प्ले तेज धूप में भी शानदार विजिबिलिटी और बेहतरीन वीडियो देखने का अनुभव देता है। इसके मुख्य फीचर्स में..

  • 6.8-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले
  • 7000 निट्स तक Peak Brightness
  • 144Hz Refresh Rate
  • 10-bit Color Support
  • 100% DCI-P3 Color Gamut
  • Pantone Validated Display
  • Dolby Atmos
  • Hi-Res Audio
  • Snapdragon Sound

7100mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग

Motorola Edge 70 Max में कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी 7100mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 58 घंटे तक बैटरी बैकअप देता है। 90W TurboPower Fast Charging सपोर्ट करता है। 25W Qi2.2 Magnetic Wireless Charging के साथ आता है। यह अपने सेगमेंट में मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग देने वाले चुनिंदा स्मार्टफोन्स में शामिल है।

50MP Sony कैमरा के साथ AI फोटोग्राफी

फोन में 50MP Sony LYTIA 710 Primary Camera दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा (OIS), 8MP Ultra-Wide + Macro कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा और 4K सेल्फी वीडियो रिकॉर्डिंग शामिल है। इसके अलावा AI Photo Enhancement Engine, Portrait Mode, Dynamic Bokeh, Horizon Lock, Frame Match, Pantone Color Validation और Pantone SkinTone Validation जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Moto AI और Android 16 का सपोर्ट

Motorola Edge 70 Max Android 16 पर आधारित Hello UX के साथ आता है। फोन में Moto AI के कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जैसे..

Next Move

Catch Me Up

Remember This

Pay Attention

Image Studio

Playlist Studio

कंपनी इस फोन के साथ 3 Android OS Upgrade और 4 साल के Security Updates भी दे रही है।

प्रीमियम डिजाइन और मजबूत सुरक्षा

Motorola Edge 70 Max में प्रीमियम मेटल ग्लास फिनिश, सॉफ्ट वीगन लेदर फिनिश, एयरक्रॉफ्ट ग्रेड एलुमीनियम फ्रेम, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i, IP68 और IP69 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है। इससे यह फोन मजबूती और प्रीमियम डिजाइन का बेहतरीन मिश्रण बनता है।

Motorola Qira AI का सपोर्ट

यह स्मार्टफोन Motorola के नए Motorola Qira AI प्लेटफॉर्म के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार यह AI अनुभव Motorola स्मार्टफोन, Lenovo PC और टैबलेट पर एक समान इकोसिस्टम उपलब्ध कराता है।

कलर ऑप्शन

Motorola Edge 70 Max तीन Pantone क्यूरेटेड रंगों में उपलब्ध है।

PANTONE एक्वा ग्रे

PANTONE डार्क शैडो

PANTONE आइस मेल्ट

कहां से खरीद सकते हैं?

Motorola Edge 70 Max की बिक्री 20 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। इसे Flipkart, Motorola.in और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।