Smartphone Hacking Warning Sign: फेसबुक पर फोटो क्लिक करने से बैंक अकाउंट कैसे हैक हो सकता है? स्मार्टफोन हैक होने के शुरुआती संकेत कौन-कौन से हैं? साइबर फ्रॉड होने पर सबसे पहले क्या कदम उठाने चाहिए?
मुंबई से साइबर ठगी का हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 32 साल का एक शख्स फेसबुक पर महिलाओं की तस्वीरें देखने के दौरान ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही उसने एक संदिग्ध लिंक से जुड़ी इमेज पर क्लिक किया, कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से करीब 70,000 रुपये की अनधिकृत ट्रांजैक्शन हो गई।

कैसे हुआ पूरा फ्रॉड?
पीड़ित फेसबुक पर सामान्य रूप से ब्राउजिंग कर रहा था, तभी उसने कुछ अट्रैक्टिव तस्वीरों पर क्लिक किया, जिनमें महिलाओं की फोटो भी शामिल थीं। इन्हीं में से एक इमेज एक खतरनाक लिंक से जुड़ी हुई थी। जैसे ही क्लिक किया गया, साइबर अपराधियों ने उसके स्मार्टफोन तक पहुंच बना ली। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस दौरान फोन ने उसे सुरक्षा चेतावनी (warning/alert) भी दी, लेकिन यूजर ने इसे नजरअंदाज कर दिया। कुछ ही मिनटों में फोन ओवरहीट होने लगा और बैकग्राउंड में अनऑथराइज्ड एक्टिविटी शुरू हो गई।
बैंक अकाउंट से गायब हुए 70 हजार रुपये
फोन के हैक होने के बाद साइबर ठगों ने बैकग्राउंड में बैंकिंग ट्रांजैक्शन शुरू कर दिए। थोड़ी ही देर में खाते से कुल 70,000 रुपये निकाल लिए गए। घटना का पता चलते ही पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
स्मार्टफोन हैकिंग के शुरुआती संकेत जिन्हें न करें इग्नोर
इस केस ने एक बार फिर दिखाया है कि कुछ छोटे संकेत बड़े खतरे का संकेत हो सकते हैं:
- अचानक बैटरी तेजी से खत्म होना
- फोन का जरूरत से ज्यादा गर्म होना (overheating)
- डेटा यूसेज में अचानक बढ़ोतरी
- अनजान ऐप्स का अपने आप इंस्टॉल होना
- बार-बार पॉप-अप विज्ञापन आना
- फोन की परफॉर्मेंस स्लो हो जाना
- कैमरा या माइक्रोफोन इंडिकेटर का खुद ऑन होना
और पढ़ें: पापा की ग्रूमिंग का रखें ध्यान, फादर्स डे पर गिफ्ट करें ये 5 बजट फ्रेंडली ट्रिमर और शेवर
साइबर हमले की स्थिति में क्या करें?
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर फोन हैक होने का शक हो तो तुरंत:-
- इंटरनेट और Wi-Fi बंद करें या फ्लाइट मोड ऑन करें
- बैंकिंग ऐप्स को अस्थायी रूप से निष्क्रिय/अनइंस्टॉल करें
- बैंक खाते और डेबिट/क्रेडिट कार्ड को फ्रीज कराएं
- साइबर क्राइम हेल्पलाइन या पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें
और पढ़ें: Telegram vs Reliance: भारत में इंटरनेट छेड़छाड़ के आरोपों से टेक इंडस्ट्री में बवाल
