वनप्लस N6x लॉन्च हुआ, जिसमें 6.8-इंच 120Hz डिस्प्ले और डाइमेंसिटी 6360 चिप है। फोन में 13MP कैमरा और 7,000mAh की दमदार बैटरी है, जो 15W चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 है।

OnePlus N6x Smartphone: वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन की झलक दिखा दी है। यह स्मार्टफोन कम कीमत में शानदार फीचर्स के साथ बाजार में आ रहा है। इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें आई प्रोटेक्शन मोड, डार्क मोड और स्क्रीन कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

स्मार्टफोन स्टोरेज: फोन में 4GB रैम के साथ 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। गेमिंग या लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए कंपनी ने इसमें एक बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया है।

कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग

OnePlus N6x के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसमें ऑटो फोकस और 10x डिजिटल जूम जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन से आप 1080p रेजोल्यूशन पर 30fps में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की पावरफुल बैटरी है। यह 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि आप इस स्मार्टफोन से दूसरे डिवाइस को भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

दो रंगों में उपलब्ध

OnePlus N6x डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पहले से इंस्टॉल है। फोन को MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है, यानी इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा टिकाऊ बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फोन बरगंडी रेड और आइस ब्लू, दो रंगों में उपलब्ध है। 214 ग्राम वजन वाला यह फोन, अपनी बड़ी बैटरी के साथ उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करते हैं।

कीमत कितनी है? क्या कोई छूट है?

OnePlus N6x दो वेरिएंट में मिलेगा। 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹18,999 है। वहीं, 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹20,999 है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स से खरीदने पर ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। साथ ही 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी है। यह फोन 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे से अमेज़न और वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।