Phone Fast Karne Ke Tarike: क्या आपका फोन भी बार-बार स्लो और हैंग हो रहा है? क्या आप जानते हैं कि इसकी असली वजह क्या हैं? सिर्फ 2 मिनट में कुछ सेटिंग्स ऑन करके फोन की स्पीड कैसे डबल की जा सकती है?
Smartphone Hanging Problem Solution: नया नवेला स्मार्टफोन जब कुछ महीने पुराना हो जाता है, तो उसकी रफ्तार कछुए जैसी होने लगती है। ऐप खोलो तो स्क्रीन हैंग हो जाती है, रील स्क्रॉल करो तो फोन गर्म होने लगता है और गेम खेलने की तो सोच ही नहीं सकते। जब फोन अटक-अटक कर चलने लगे, तो अच्छे-खासे शांत इंसान को भी गुस्सा आ जाता है। क्या आपका फोन भी आजकल बार-बार हैंग मार रहा है? घबराइए मत, नया फोन खरीदने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज हम आपको आसान तरीके से समझाएंगे कि आखिर आपका स्मार्टफोन इतना सुस्त क्यों हो जाता है और सिर्फ 2 मिनट के अंदर आप कौन सी सेटिंग्स बदलकर उसे फिर से सुपरफास्ट बना सकते हैं।

फोन स्लो क्यों हो जाता है?
कचरा फाइलें (Cache Data)
जब भी आप कोई ऐप जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब चलाते हैं, तो वो फोन में कुछ अस्थाई फाइलें सेव कर लेती हैं। समय के साथ यह कचरा इतना बढ़ जाता है कि फोन की रैम (RAM) हांफने लगती है।
बैकग्राउंड में छिपे ऐप्स
कई ऐप्स ऐसे होते हैं जिन्हें आप बंद भी कर दें, तो भी वे पीछे से फोन की पूरी ताकत और बैटरी चूसते रहते हैं। इसकी वजह से भी फोन स्लो हो जाता है और ठीक तरह से काम नहीं करता है।
भरती हुई स्टोरेज
अगर आपके फोन की मेमोरी 80% से ज्यादा भर चुकी है, तो फोन का धीमा होना तय है। यह ठीक उसी तरह होता है, जिस तरह गाड़ी में वजन ज्यादा होने पर स्पीड कम हो जाती है।
फोन की स्पीड कैसे बढ़ाएं?
1. डेवलपर ऑप्शन का यूज करें
- यह एक ऐसी सेटिंग है जो आपके फोन के एनिमेशन को तेज कर देती है, जिससे फोन तुरंत रिस्पॉन्स करने लगता है।
- फोन की सेटिंग्स में जाकर About Phone पर क्लिक करें।
- यहां आपको बिल्ड नंबर (Build Number) या MIUI/वर्जन दिखेगा, उस पर लगातार 7 बार टैप करें। आपके स्क्रीन पर लिखकर आएगा, 'You are now a developer!'
- अब वापस सेटिंग्स में आकर Developer Options को ढूंढें और खोलें।
- नीचे स्क्रॉल करें और तीन सेटिंग्स 'Window Animation Scale', 'Transition Animation Scale', 'Animator Duration Scale' को ढूंढें।
- ये तीनों डिफॉल्ट तौर से 1x पर होंगी, इन्हें बदलकर 0.5x कर दें या पूरी तरह ऑफ कर दें। इसके बाद आपके फोन की स्पीड देखने लायक होगी।
2. ऐप्स का 'कचरा' साफ करें (Clear Cache)
- फोन की सेटिंग्स में जाकर Apps या Manage Apps में जाएं।
- यहां जो ऐप आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उस पर क्लिक करें।
- स्टोरेज वाले ऑप्शन में जाकर नीचे दिख रहे Clear Cache बटन को दबाएं।
- ध्यान रखें कि आपको 'Clear Data' नहीं करना है, वरना ऐप का अकाउंट लॉगआउट हो जाएगा। सिर्फ 'Clear Cache' करें।
3. रैम प्लस या वर्चुअल रैम को ऑन करें
- आजकल के लगभग सभी नए फोन्स में यह फीचर आता है।
- सेटिंग्स में जाकर RAM Plus या Memory Extension सर्च करें।
- अगर यह बंद है, तो इसे ऑन करके 2GB, 4GB या 6GB जो भी ऑप्शन हो, उसे चुन लें।
- यह आपके फोन की खाली स्टोरेज को रैम की तरह इस्तेमाल करने लगता है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है।
फोन यूज करते समय आजमाएं ये 3 टिप्स
- जिन ऐप्स को आपने पिछले 1 महीने से नहीं खोला है, उन्हें फोन में रखकर जगह बर्बाद न करें। उन्हें तुरंत डिलीट कर दें।
- अगर आपका फोन 3GB या 4GB रैम वाला है, तो फेसबुक की जगह फेसबुक लाइट और इंस्टाग्राम की जगह इंस्टाग्राम लाइट का इस्तेमाल करें। ये फोन पर बोझ नहीं डालते।
- हफ्ते में एक बार फोन को रीस्टार्ट जरूर करें। जैसे काम के बाद आपको नींद की जरूरत होती है, वैसे ही फोन को भी रीस्टार्ट की जरूरत होती है। हफ्ते में एक बार फोन बंद करके चालू जरूर करें।


