रिलायंस जियो (Reliance Jio) 777 रुपए वाला स्पेशल रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। यह क्रिकेट पैक है। कंपनी ने 2,599 रुपए, 598 रुपए और 401 रुपए वाला क्रिकेट पैक भी लॉन्च किया है। 

टेक डेस्क। रिलायंस जियो (Reliance Jio) 777 रुपए वाला स्पेशल रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। यह क्रिकेट पैक है। कंपनी ने 2,599 रुपए, 598 रुपए और 401 रुपए वाला क्रिकेट पैक भी लॉन्च किया है। इसमें हाई स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

777 रुपए वाला रिचार्ज पैक
जियो के 777 रुपए वाले रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 84 दिन की है। इस पैक में हर दिन 1.5 जीबी डेटा के अलावा कुल 5 जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है। इस पैक में कस्टमर्स को को कुल 131 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है।

अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा
इस क्रिकेट पैक में जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, वहीं दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3000 मिनट मिलते हैं। कस्टमर्स को हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी इस प्रीपेड प्लान में फ्री मिलता है।

2,599 रुपए वाला पैक
जियो के इस पैक में रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। इस पैक की वैलिडिटी 365 दिन की है। वहीं, 401 रुपए वाले पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें रोज 3 जीबी डेटा मिलता है। इन दोनों पैक के साथ भी डिज्नी+ हॉटस्टार का 1 साल का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है।