Sofa Cum Bed Photos: 10,000 रु से कम में सोफा कम बेड मिल सकता है, जो दिन में सोफा और रात में बेड बन जाए? छोटे फ्लैट के लिए किस तरह सा सोफा-बेड खरीदना चाहिए? सोफा बेड किन जगहों के लिए बढ़िया रहता है?
Sofa Cum Bed Designs: आजकल फ्लैट और अपार्टमेंट में ज्यादा भारी फर्नीचर रखने की जगह नहीं होती है। ऐसे में ज्यादातर लोग अलग-अलग सोफा और बेड खरीदने से बचते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी ही सिचुएशन हैं तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। फिलहाल के लिए फ्लिपकार्ट पर सोफा-कम बेड पर बंपर ऑफर मिल रहा हैं, जहां आप 10000 रु. की रेंज में अच्छा प्रोडक्ट घर ला सकते हैं। खास बात है कि इन्हें दिन में बैठने और रात में बेड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।


Sofa Come Bed Design With Price
अगर लिविंग रूम या बेडरूम छोटा है तो आप इस बजट फ्रेंडली प्रोडक्ट को विकल्प बना सकते हैं। इसे हाई क्वालिटी फोम से बनाया गया है, जो बेड सोफा को हल्का-आरामदायक बनाता है। इसमें दो लोग बैठ जाएंगे। वहीं, लेटने के लिए 4X6 साइज का गद्दा बन जाएगा, जिसमें 2 लोग आसानी से लेट सकते हैं। खासियत की बात करें तो यह वजन में काफी हल्का है, जिसे उठाकर कहीं भी रखा सकता है। कुल मिलाकर, 4.1 स्टार रेटिंग संग लो बजट में टिकाऊ विकल्प के लिए ये अच्छा रहेगा। फ्लिपकार्ट पर इसे 64% डिस्काउंट संग ₹7,226 में खरीदने का मौका मिल रहा है, जबकि असल प्राइस 20,000रु है।
ये भी पढ़ें- Remote Control Car Price: 500 रु. में बेस्ट रिमोट कंट्रोल कार, बर्थडे पर भतीजे को करें गिफ्ट

Sofa Come Bed Under 10000
फ्लिपकार्ट पर लिटिल स्माइल कंपनी का 5x6 सोफा बेड 24,949 रु की बजाय 67% डिस्काउंट संग 8,184रु में खरीदा जा सकता है। यह पहले बताए गए सोफे के मुकाबले साइज में बड़ा है। इसमें 3 सीटर सोफा संग बेड भी मिलता है, जिस पर तीन लोग आसानी से सो सकेंगे। खास बात है कि यह मोशी फैब्रिक कवर संग आता है, जो लग्जरी लुक देने के साथ काफी सॉफ्ट होता है। साथ ही यह वॉशेबल है। डिटेलिंग की बात करें तो इसे पूरी तरह से डबल फोम पर तैयार किया गया है, जो पूरी तरह से असेंबल होकर आता है ताकि घर पर एक्सट्रा मेहनत नहीं करनी पड़े। आप मिड साइज हॉल और कमरे के लिए इसे विकल्प बनाएं।
ये भी पढ़ें-Soundbar Home Theater Price: ₹38,000 की चीज सिर्फ 8K में, ₹10 हजार के बजट में इन होम थिएटर्स ने मचाया गदर
Sofa Come Bed Furniture
अगर आप स्टाइल से ज्यादा मजबूती और ड्यूरबिलिटी पसंद करते हैं तो Solis Primus का सोफा कम बेड चुन सकते हैं, जो ऊपर बताई गईं दोनों डिजाइन से मजबूत और प्रीमियम कैटेगरी है। इसे फ्लिपकार्ट से 50% डिस्काउंट संग ₹9,999 में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसे पूरी तरह से फुली अपहोल्सटर्ड और टफ्टेड डिजाइन पर बना है, जो फिनिशिंग संग अंदरूनी मजबूती भी देता हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत सिटिंग हाइट और बैक सपोर्ट है, जो जमीन से लगभग 15 इंच की ऊंचा है, जिससे बैठने और उठने में दिक्कत नहीं होगी। अगर आपके घर में बुजुर्ग हैं तो ये अच्छी च्वाइस है। आप इसे हॉल के लिए विकल्प बना सकते हैं।
