TRAI की तरफ से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक, जियो का मार्केट तेजी से बढ़ा है। आज जियो नंबर वन है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया का मार्केट डाउन हुआ है। वहीं, एयरटेल को भी यूजर्स के मामले में बढ़ोतरी का फायदा हुआ है।

टेक न्यूज : टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के अनुसार, देश में मोबाइल यूज करने वालों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। सितंबर-अक्टूबर के आंकड़े ही हैरान करने वाले हैं। पिछले दो महीनों की बात करें तो कुल 54.77 लाख मोबाइल यूजर्स कम हो गए हैं। ट्राई के मुताबिक, अक्टूबर 2022 में देशभर में मोबाइल यूजर्स की संख्या 114.36 करोड़ रह गई हैं, जबकि अगस्त महीने में देश में लगभग 114.91 करोड़ मोबाइल यूजर्स थे। इससे पहले सितंबर महीने में मोबाइल इस्तेमाल करने वालों की संख्या 36.64 लाख कम हुई थी। वहीं, अक्टूबर में भी 18.13 लाख मोबाइल यूजर्स कम हुए हैं।

जियो की बल्ले-बल्ले
इस समय देश में रिलायंस जियो टेलीकॉम सेक्टर पहले पायदान पर है। अक्टूबर में जियो (Jio) ने 14.14 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं। जिससे जियो नेटवर्क के यूजर्स की कुल संख्या बढ़कर 42.13 करोड़ पहुंच गई है। वहीं, भारती एयरटेल ने अक्टूबर महीने में 8.5 लाख नए यूजर जोड़े हैं। अभी भारती एयरटेल के यूजर्स की संख्या 36.50 करोड़ है।

वोडाफोन-आइडिया से दूरी
दूसरी तरह वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea) के यूजर्स लगातार कम होते जा रहे हैं। अक्टूबर में वोडाफोन-आइडिया (VI) कंपनी के 35.09 लाख यूजर्स ने नेटवर्क को छोड़ा है। जिससे कंपनी के कुल यूजर्स की संख्या 24.56 करोड़ रह गई। इसका साथ ही BSNL के 5.92 लाख यूजर्स कम हुए हैं। अब BSNL के यूजर्स की संख्या घटकर 10.86 लाख रह गई है।

जियो का मार्केट सबसे ज्यादा
ट्राई के मुताबिक टेलीकॉम मार्केट में रिलायंस जियो का मार्केट शेयर 36.66% से बढ़कर 36.85 प्रतिशत हो गया हैं, जबकि भारती एयरटेल का मार्केट शेयर 31.80% से बढ़कर 31.92 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं वोडाफोन-आइडिया की हिस्सेदारी सितंबर के मुकाबले में कम हुई है। 

देश में कितने 5G बेस स्टेशन
देश में 5जी सर्विस लॉच हो चुकी है। देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 26 नवंबर तक 5जी के 20,980 बेस स्टेशन लगाए जा चुके हैं। चार राज्य मंत्री देवू सिंह चौहान ने राज्यसभा में शुक्रवार को बताया कि, देश में हर हफ्ते 5जी के लगभग 2500 नए टॉवर लगाए जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें
Twitter Verification में ब्लू-गोल्ड के बाद अब ग्रे टिक, जानें क्या है नया अपडेट

2007 में मार्केट में आया था पहला iPhone, 15 साल में क्या आप जान पाएं I का मतलब