Cabin Air Filter Cleaning Tips: कार में ताजी हवा बनाए रखने के लिए कैबिन फिल्टर जरूरी है। जानिए आसान DIY गाइड से कैसे घर पर खुद बदलें कार का कैबिन फिल्टर।

कार के बाहर की गंदगी को रोकने के लिए कार में एक फिल्टर लगाया जाता है, जिसे कैबिन फिल्टर के नाम से जाना जाता है। कैबिन फिल्टर धूल, धुएं या फिर परागकण को कार के अंदर आने से रोकने का काम करता है। इसी कारण से जब आप कार में बैठते हैं तो ताजी हवा मिलती है। लेकिन अगर समय के अनुसार कैबिन फिल्टर को साफ ना किया जाए, तो इसमें गंदगी भर जाती है। इसके लिए समय-समय पर सफाई करना जरूरी हो जाता है। कैबिन फिल्टर को चेंज करने के लिए आप सिंपल तरीके अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे DIY हैक की मदद से कैबिन फिल्टर को चेंज किया जा सकता है।

कैबिन फिल्टर चेंज करने के लिए क्या चाहिए?

कैबिन फिल्टर को अपने आप चेंज करने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको कार के मॉडल के अनुसार फिल्टर चाहिए होगा। साथ ही सफाई के लिए साफ कपड़ा भी जरूर रखें।

  • नया कैबिन फिल्टर
  • स्क्रूड्राइवर 
  • छोटा वैक्यूम क्लीनर या कपड़ा

और पढ़ें: Power Banks: 2000 रुपए तक के बजट में उपलब्ध है Mobile Power Bank के 5 ऑप्शन

कैबिन फिल्टर को कैसे चेंज करते हैं?

  1. कैबिन फिल्टर को चेंज करने के लिए सबसे पहले आपके कैबिन फिल्टर का स्थान पता करना होगा। ज्यादातर कारों में कैबिन फिल्टर डैशबोर्ड के नीचे होता है। वहीं कुछ कार हुड (Bonnet) के अंदर AC इनटेक वेंट के पास भी होता है।
  2. आप चाहे तो कार का मैनुअल देखकर लोकेशन पता कर सकते हैं। सबसे पहले ग्लव बॉक्स खोलें और उसके अंदर की सारी चीजों को हटा कर सुरक्षित स्थान में रख दें।
  3. साइड में लदे स्टॉपर बाहर खींचे और फिर ग्लव बॉक्स के नीचे झुकने पर फिल्टर स्क्रूड्राइवर की मदद से हटा सकते हैं।
  4. फिल्टर को बाहर निकालें। अब सूखे कपड़े की मदद से फिल्टर को साफ करें। आप वैक्यूम क्लीनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आपको नया फिल्टर एयर फ्लो ऐरो देखकर लगाना है।ऐरो नीचे की ओर होता है क्योंकि हवा ऊपर से नीचे जाती है।
  5. फिल्टर कार में वापस लगाएं। आप ग्लव बॉक्स को बंद कर दें। आप फिल्टर को 6 महीने में एक बार बदल सकते हैं क्योंकि 12000 से 15000 किलोमीटर कार चलने पर यह गंदा हो जाता है।

कैबिन फिल्टर चेंज में कितने का आएगा खर्च?

फिल्टर की कीमत भारत में लगभग ₹300 से ₹700 तक है। ये कंपनी पर पूरी तरह से निर्भर करता है। अगर आप कैबिन फिल्टर सर्विस सेंटर से करवाएंगे, तो 2 से 3 हजार का खर्चा आ सकता है।

और पढ़ें: Sofa Set पर 83% तक डिस्काउंट, 15000रु में देखें सस्ती डील्स