आपकी ID पर कोई ऐसा सिम एक्टिवेट है, जो आपकी जानकारी में नहीं हैं। तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। हो सकता है कि उस फर्जी सिम से गैरकानूनी गतिविधि चल रही है, तो आपको समस्या हो सकती है। ऐसे में आसानी जान सकते है कि आपकी ID पर कितनी सिम एक्टिवेट है।

टेक डेस्क. अक्सर ऐसा होता है कि आपके नाम से कोई और सिम चलाता है। ऐसे में जिस शख्स के नाम पर ID होती है, उन्हें पता नहीं होता कि किसके नाम पर सिम चल रही है। कई लोग जो फर्जी सिम चला रहे होते है। फर्जी सिम से साइबर क्राइम कोई और करता है और कोई और फंस सकता है। वह है, जिसके नाम पर फर्जी सिम एक्टिवेट होती है। ऐसे में आप को ये पता होने चाहिए कि आपके नाम पर कितनी सिम है और कौन इसका इस्तेमाल कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अगर आप भी इस तरह की मुसीबतों से बचना चाहते है, तो इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर पता कर सकते है कि आपकी ID से कितनी सिम एक्टिवेट है।

फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

  • सबसे पहले आप tatcop.dgtelecom.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां पर अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP की मदद से लॉगइन करें।
  • अब यहां पर सभी नंबरों की डिटेल मिल जाएगी, जो आपकी ID से एक्टिवेट हो।

ऐसे करें अनचाहा नंबर रिमूव

अगर आप उस नंबर को अपनी ID से हटाना चाहते है, तो आप उसे इन स्टेप्स को फॉलों कर हटा सकते है।

  • ऊपर दिए स्टेप्स को फॉलों कर आप ID से जुड़े नंबर की डिटेल्स मिल जाएगी।
  • इनमें अनचाहे नंबर को Not My Number के ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  • अब नीचे की तरफ दिए Report के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते है।
  • इसके बाद आपको टिकट ID रेफरेंस नंबर मिलेगा।
  • आखिर में नंबर बंद किया जाएगा। साथ ही आपकी ID से रिमुव कर दिया जाएगा।

जानें 1 ID से कितनी सिम चला सकते है।

एक आईडी पर 9 सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर पूर्वी राज्यों के व्यक्ति को एक ID पर सिर्फ 6 सिम एक्टिवेट कर सकते है। 

यह भी पढ़ें…

अब कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी पेटीएम, AI टेक्नोलॉजी बताई जा रही वजह