Google's 27th Birthday: गूगल आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहा है। इसकी शुरुआत 1998 में PhD के दो छात्रों ने की थी। अब गूगल, Alphabet Inc का हिस्सा है और सुंदर पिचाई इसके CEO हैं। 

Google Birthday 2025: आज 27 सितंबर को दुनिया के सबसे बड़ा सर्च इंजन और टेक दिग्गज गूगल अपना 27वां जन्मदिन मना रहा है। हर साल सितंबर के आखिरी में कंपनी अपने स्थापना दिवस को सेलिब्रेट करती है। ये सिर्फ एक डेट नहीं, बल्कि गूगल की उस लंबी जर्नी का जश्न है, जो गेराज से ग्लोबल टेक हाउस बनने तक गई। इस खास मौके पर आइए जानते हैं गूगल की कहानी, इसे किसने बनाया और आज मालिक कौन है?

गूगल का नाम Google क्यों है?

'Google' शब्द 'googol' से लिया गया है,जिसका मतलब है 1 के बाद 100 शून्य। इस नाम का मकसद था, दुनिया की अनगिनत जानकारी को ऑर्गनाइज और आसान बनाना। इसकी शुरुआत सिर्फ सर्च इंजन के रूप में हुई, लेकिन आज गूगल की सर्विसेज बहुत दूर तक फैल चुकी हैं। इनमें जीमेल (Gmail), गूगल मैप्स (Google Maps), YouTube, गूगल क्लाउड (Google Cloud), एंड्रॉयड (Android), AI टूल्स और हार्डवेयर जैसे पिक्सल फोन शामिल हैं।

गूगल की शुरुआत किसने की?

गूगल की शुरुआत लैरी पेज (Larry Page) और सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) ने 1998 में की। तब ये दोनों स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University) में PhD स्टूडेंट थे। आधिकारिक तौर पर कंपनी का रजिस्ट्रेशन 4 सितंबर 1998 को हुआ, लेकिन जन्मदिन के तौर पर गूगल ने 27 सितंबर को चुना, जो कंपनी के लिए एक मील का पत्थर था, जब इसने रिकॉर्ड संख्या में वेब पेज इंडेक्स किए थे। गूगल का पहला प्रोजेक्ट 15 सितंबर 1997 को लॉन्च हुआ था, यानी इसका काम उस समय से शुरू हुआ। छोटे-से गैरेज प्रोजेक्ट से अब यह दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी बन चुकी है।

गूगल का मालिक कौन है?

आज गूगल, Alphabet Inc. की सहायक कंपनी है। अल्फाबेट को 2015 में बनाया गया था, ताकि गूगल के मुख्य ऑपरेशन्स और अन्य एक्पेरिमेंटल प्रोजेक्ट्स (जैसे Waymo, Verily, X Research) को संभाला जा सके। अल्फाबेट एक पब्लिक कंपनी है, यानी इसके शेयर होल्डर्स ही इसे जॉइंटली संभालते हैं। लेकिन क्लास B शेयरों के जरिए लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और कुछ अंदरूनी लोग ज्यादा वोटिंग कंट्रोल रखते हैं।

गूगल का CEO कौन है?

लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन अब गूगल के रोजमर्रा के कामकाज से दूर हैं, लेकिन दोनों अभी भी बोर्ड मेंबर और अहम मेंबर हैं। मौजूदा समय में सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) गूगल और अल्फाबेट के CEO हैं। AI, क्लाउड, हार्डवेयर और नई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कंपनी का नेतृत्व उन्हीं के हाथ में है।

गूगल डूडल की कहानी क्या है?

गूगल खास अवसरों को Doodle के जरिए याद करता है। ये खास डिजाइन वाले लोगो होते हैं, जिनमें रंग-बिरंगी ड्रॉइंग्स, एनिमेशन और कभी-कभी गेम्स भी शामिल होते हैं। इस साल की सालगिरह पर गूगल ने अपना 1998 वाला पहला लोगो दिखाया, जिससे 90s की यादें ताजा हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें-Google पर टाइप करो ये 10 Secret Codes और देखो Magic

इसे भी पढ़ें- Google Free AI Courses: गूगल से फ्री में करें ये 8 AI कोर्स, करियर में मिलेगी जबरदस्त ग्रोथ