Google Pay Features: गूगल पे के इन छुपे फीचर्स से डिजिटल पेमेंट करना होगा और भी आसान! जानिए कैसे सेट करें ऑटो-पे, ग्रुप बनाएं, नोट लिखें, बैलेंस चेक करें और लेन-देन की लिमिट क्या है।

Google Pay hidden features: आजकल हर कोई कैश से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करता है। किराना स्टोर से सब्जी वाले के पास क्यूआर स्कैनर मिल जाएगा। ज्यादातर लोग UPI Payment के लिए Google Pay का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप गूगल पे यूजर हैं तो ये खबर काम की है। दरअसल, गूगल पे में स्कैन से हटकर ऐसे 4 फीचर्स मौजूद हैं, जिनके बारे में लोगों को पता नहीं है। ऐसे में आज हम आपको उनसे रूबरू कराएंगे, जो काम और भी ज्यादा आसान बना सकते हैं।

Google Pay पर ऑटो पे मोड कैसे सेलेक्ट करें ?

अगर आप EMI लिए हुए हैं और अक्सर किस्त भरने की डेट भूल जाते हैं तो GPAY का ये फीचर कमाल का है। यहां पर ऑटोमैटिक पे सेट कर सकते हैं। जिसकी मदद से पैसा खुद ही अकाउंट से कट जाएगा और आपको मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। ये फीचर ऑन करने के लिए गूगल पे के प्रोफाइल सेक्शन में जाएं। यहां से ऑटो पे का विकल्प दिखेगा, जिसे इनेबल करना है।

ये भी पढ़ें- Tips-Tricks: 7-8 साल तक बिना रुके दौड़ेगा आपका मोबाइल, बड़े काम के हैं ये स्मार्ट तरीके

Google Pay में पैसे भेजते वक्त नोट कैसे लिखें ?

यदि आप किसी को पेमेंट कर रहे हैं और उन्हें बताना चाहते हैं ये पैसे क्यों भेजे हैं तो इसके लिए नोट लिख सकते हैं। पे करते वक्त ये फीचर मिल जाता है।

Google Pay पर ग्रुप कैसे बनाएं ?

सुनने में अजीब है लेकिन सच है, आप जी पे पर ग्रुप बना सकते हैं और खर्चे बांट सकते हैं। यहां पर App खुद ही ट्रैक करता है कि पेमेंट का नंबर किसका है और किसने अभी तक पे नहीं किया है। इस फीचर को इनेबल करने के लिए UPI खोलें फिर न्यू पेमेंट पर क्लिक करें। यहां पर क्रिएट न्यू नंबर का विकल्प मिलेगा, यहां पर लोगों को एड कर पेमेंट बांट सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Redmi 15 5G ने बढ़ाईं धड़कनें ! 7000mAh बैटरी के साथ बनेगा नया स्मार्टफोन किंग? जानें

गूगल पे पर बैलेंस कैसे चेक करें ?

अगर अकाउंट में पैसे चेक करने हैं और बैंक एप नहीं खोलना चाहते हैं तो ये काम गूगल पे की मदद से भी किया जा सकता है। आपको पेमेंट मेथड पर जाकर अकाउंट डिटेल भरनी होगा, यहां पर चेक बैलेंस और पिन डालने के बाद बैलेंस दिखेगा।

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाला सवाल-

1 दिन में गूगल से कितना पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं?

गूगल पे में एक दिन में 1 लाख रुपए तक भेजे और रिसीव किए जा सकते हैं। इसके साथ ही 20 से ज्यादा ट्रांजेक्शन की अनुमति नहीं मिलती है। यदि आप गूगल पे के नए यूजर हैं तो शुरुआत के 24 घंटों में ट्रांजैक्शन अधिकतम ₹5,000 तक किया जा सकता है।