जियो और एयरटेल ने एक ही कीमत पर रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1499 रुपए है। दोनों के बेनिफिट्स अलग-अलग है। जानिए इनमें कौन-सा प्लान बेस्ट है। 

टेक डेस्क. भारत की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो और एयरटेल दोनों यूजर्स बेस बढ़ाने के लिए शानदार प्लान लेकर आती है। इसमें दोनों कंपनियों ने1499 रुपए का रिचार्ज प्लान लेकर आई है।दोनों कंपनियां यह प्लान ऑफर कर रही है। लेकिन दोनों कंपनियों में इसके बेनिफिट्स अलग-अलग है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबसे पहले जानें Jio का प्लान

रिलायंस जियो में 1499 रुपए के प्लान में 300GB डेटा मिल रहा है। इसमें एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5GB डेटा सर्विस भी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। इसके अलावा इसमें 100 फ्री SMS भी मिलती है। इसमें ओटीटी सर्विस भी मिलती है। इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जियो टीवी और जियो सिनेमा की सर्विस मिलती है।

1499 रुपए वाला एयरटेल का प्लान

एयरटेल अपने यूजर्स को 1499 रुपए के प्लान में कई सर्विस दे रहा है। इसमें 1 रेगुलर के साथ 4 फैमिली सिम दे रहा है। यह सर्विस जियो में नहीं मिल रही है। कंपनी अपने इस प्लान में मुख्य यूजर को 200GB डेटा दे रहा है। वहीं, साथ मिल रही सिम में 30GB डेटा मिल रहा है। इस तरह इस प्लान में टोटल डेटा 320 GB मिलता है। अगर इस प्लान में यूजर को और दूसरी सर्विस के लिए 299 रुपए खर्च करने होंगे। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS फ्री मिलेंगे। इसमें फ्री में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

यह भी पढ़ें…

अब FREE में पाएं OTT सब्सक्रिप्शन, एन्जॉय करें मूवी, Jio का धांसू प्लान

डेल की सख्ती, डेटा उल्लंघन के मामले में दी चेतावनी, 49 मिलियन यूजर्स पर असर