Sell used furniture online India: पुराने घरेलू सामान जैसे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स,और व्हीकल्स को बेचना अब आसान है। जानिए भारत के टॉप 5 ऐप्स और वेबसाइट्स जहां आप घर बैठे अपने इस्तेमाल किए हुए सामान को सुरक्षित और त्वरित रूप से बेच सकते हैं।

Best apps to sell household items : कई बार घर में इस्तेमाल होने वाला सामान पुराना हो जाता है और उसे बेचकर नया लेना का मन करता है। यदि आपके घर में भी मौजूद फर्नीचर, एसी या फिर कोई भी व्हीकल सेकेंड हैंड हैं और उसे बेचना चाहते हैं तो इन 5 एप्स और वेबसाइट का इस्तेमाल कर आप ये काम घर बैठे कर सकते हैं। खास बात है कि इस लिस्ट में जानी-मानी कंपनी OLX नहीं शामिल है, तो चलिए जानते हैं उन 5 प्लेटफॉर्म्स के बारे में जहां से सामान खरीदा और बेचा जा सकता है।

 Quikr

भारत में OLX की तरह क्विकर भी पॉपुलर एप है। यहां पर पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित कई चीजों को सेल कर सकते हैं। इंटरफेस स्मूथ होने से इसे समझना भी आसान है। इस वेबसाइट पर कार, बाइक, होम टूल, इलेक्ट्रॉनिक, फोन, लैपटॉप समेत कई विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें चुना जा सकता है। इसके अलावा सामान लिस्टिंग पर कोई फीस भी नहीं देनी पड़ती है। ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशियल साइट विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Cookware Set: कढ़ाई से तवा तक सबकुछ ₹1100 में ! यहां देखें अभी तक के बेस्ट ऑफ

Facebook Marketplace

सामान-खरीदने के लिए भारत में फेसबुक मार्केटप्लेस भी खूब पसंद किया जाता है। यहां पर लोकल स्तर पर चीजें देखी जा सकती हैं। वहीं, लिस्टिंग के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता है। आप फर्नीचर, कार या अन्य सामान को बेचने के लिए इसे एक्सप्लोर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Boat Airdopes बस 999 रुपए में! इन मॉडल्स पर 78% तक डिस्काउंट

Cashify

कैशिफाई उन लोगों के लिए बढ़िया वेबसाइट साबित हो सकती है, जो मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचना चाहते हैं। यहां पर फ्री डोरस्टेप पिकअप के साथ AI फीचर्स मिलते हैं।

eBay India

अगर आपके पास कुछ महंगा है या फिर विंटेज चीजें हैं तो उन्हें बेचने के लिए ईबे इंडिया बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। यहां पर ऑक्शन और फिक्स प्राइस दोनों का विकल्प मिलता है। ये भारत के अलावा दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाता है, जिस वजह से मास स्केल में यूजर कनेक्ट होते हैं। हालांकि इस एप कुछ फीस देनी पड़ सकती है, अगर दिलचस्पी है तो मुख्य वेबसाइट देख सकते हैं।

Letgo

लेटगो एप लोकल सेलिंग पर जोर देता है। यहां पर सेकेंड हैंड चीजों को खरीद-बेच सकते हैं। यूजर रेटिंग्स, फ्री लिस्टिंग, पेड़ प्रमोशन समेत कई ऑप्शन यहां मिल जाएंगे। 

डिस्क्लेमर- यहां पर दी गई सभी जानकारी इंटरनेट से ली गई है। एशियानेट हिंदी इसका किसी भी प्रकार का दावा नहीं करता। कुछ भी खरीदने या बेचने से पूर्व कृपया आधिकारिक वेबसाइट अवश्य जांच लें।