इस साल के पहले महीने में ही गूगल ने 12,000 कर्मचारियों को बाहर निकालने जाने का ऐलान किया था। टेक जायंट का यह फैसला काफी हैरान करने वाला था, क्योंकि कंपनी को वर्कप्लेस के लिए काफी बेहतर माना जाता है।

टेक डेस्क : एक जमाना हुआ करता था, जब कर्मचारियों के बेहतर सेवाएं देने में Google का कोई मुकाबला ही नहीं था लेकिन अब कंपनी के अच्छे दिन गायब से हो गए हैं। आलम यह है कि कभी मुफ्त ऑफिस स्नैक्स के लिए फेमस गूगल में अब फ्री में कुछ भी खाने को नहीं मिल रहा है। इस साल की शुरुआत में सबसे पहले कंपनी ने हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता (Google Layoffs) दिखा दिया। इसके बाद राजमर्रा की चीजों पर आने वाला खर्चे को भी कम किया जाने लगा। इसी में एम्प्लॉइज को मिल रही फ्री सर्विस भी शामिल है। कंपनी M&Ms, आम और मफिन जैसे मुफ्त ऑफिस स्नैक्स में कटौती कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Google में स्नैक्स कल्चर समाप्त

गूगल के सैन फ्रांसिस्को ऑफिस में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर काम कर रहे एक कर्मचारी ने 'द अटलांटिक' को बताया कि कंपनी में धीरे-धीरे कटौरी हो रही है। दफ्तरों से माउ- ओनियन चिप्स, मफिन और एम एंड एम के छोटे बैग्स अब गायब हो गए हैं। उन्होंने बताया कि खाने पर मिलने वाले भत्तों को समाप्त कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी अभी भी अपने एम्प्लॉइज के पर्क्स में इनवेस्ट कर रही है। Ryan Lamont नाम के कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि अभी भी कंपनी अपने कर्मचारियों को बाकी सुविधाएं और भत्ते दे रही है। भविष्य में भी ये सुविधाएं जारी रहेंगी।

गूगल में छंटनी का दौर

बता दें कि इस साल के पहले महीने में ही गूगल ने 12,000 कर्मचारियों को बाहर निकालने जाने का ऐलान किया था। टेक जायंट का यह फैसला काफी हैरान करने वाला था, क्योंकि कंपनी को वर्कप्लेस के लिए काफी बेहतर माना जाता है। छंटनी के बाद गूगल के कई कर्मचारियों ने लिंक्डइन और सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दर्द बयां किया। कुछ महिला कर्मचारियों ने तो ये तक कहा कि वे मैटरनिटी लीव पर हैं और उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क के दफ्तरों में तो कर्मचारियों को लाइन लगाकर यह पता करना पड़ा कि क्या उनकी नौकरी अभी है या चली गई है। कर्मचारियों की छंटनी के बाद गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने उन्हें इमोशनल लेटर भी लिखा था।

इसे भी पढ़ें

Meta Layoffs : संकट में फेसबुक, वाट्सएप और इंस्टाग्राम कर्मचारी, फिर जाएगी हजारों की नौकरी

Accenture Layoff 2023 : अब दुनिया की सबसे बड़ी कंसल्टिंग फर्म में छंटनी, 19,000 एम्प्लॉइज की जाएगी नौकरी