Usb c accessories: टाइप सी का इस्तेमाल केवल चार्जिंग के लिए किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं। ये बहुत काम की चीज है जो मुश्किल कामों को भी आसान बना सकती हैं तो चलिए जानते हैं कैसे?
समय के साथ चार्जिंग केबल में भी बड़े बदलाव आए हैं पहले पिन वाले चार्जर का रूप अब C-Type ने ले लिया है। स्मार्टफोन से लेकर टेब्स और लैपटॉप चार्ज करने के लिए दुनियाभर में इसका इस्तेमाल होता है लेकिन क्या आप जानते हैं। ये केबल कुछ ऐसे गेजेट्स से भी जुड़ सकती है। जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सोचा होगा। तो चलिए जानते हैं, इसका इस्तेमाल और कहां और कैसे किया जा सकता है।
1) Anker Nano Powe Bank
इसके बारे में बहुत कम लोग जानते है। ये नॉर्मल पॉवर बैंक से काफी छोटा होता है। फोल्डेबल होने के कारण इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। ये USB-C कनेक्टर के साथ आता है। साथ ही इसमें 5000mAh की पॉवरफुल बैटरी है। जिससे एक बार में पूरा फोन चार्ज किया जा सकता है। इतना ही नहीं आप इससे दो डिवाइस एक साथ चार्ज कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो ये 2500 रुपए तक मिल जाएगा।
2) USB-C Endoscope camera Price
ये कैमरा मामूली नहीं है। आप इसकी मदद से उन चीजों को निहार सकते हैं, जिसे आम आंखें नहीं देख सकती हैं। जिसे सोफे के पीछे पाइप के अंदर और कार की बाडी के नीचे क्या है। इसे मात्र फोन से कनेक्ट करने की जरूरत पड़ती है। जिसके बाद सभी कुछ स्क्रीन पर दिख जाएगा। 2000 रुपए तक इसे बाय कर सकते हैं। साथ में 16.4 फीट लंबी वायर भी मिलती है।
3) Blukar Torch Review
टॉर्च ऐसी चीज है जो लगभग हर घर में आती है। जब जरूरत पड़ती है तो टॉर्च में बैटरी नहीं होती है। ऐसे में आप Blukar Torch चुन सकते हैं। जो 1800mAh की बैटरी संग पेश की गई है। ये 16 घंटों तक चार्ज रहती है। साथ में चार्जिंग के लिए Type-C केबल काम आएगा। इसकी कीमत 800-1500 की बीच में होगी।
4) Heat It Device
मच्छर काटने के लिए लोग पता नहीं क्या कुछ करते हैं लेकिन ये छोटी से डिवाइस मच्छरों से निजात दिलाने में मदद करेंगी। आप इसे USB-C से कांटेक्ट करें और फोन में लगेगा। मच्छर काटने पर ये गैजेट हल्की गर्मी पैदा करता है। जिससे खुजली और जलन से राहत मिलती है। आप अक्सर ट्रैवल करते हैं तो ये बहुत कारगर हो सकता है। 1500 रुपए तक इसे खरीदा जा सकता है।
5) USB-C Mini Fan
गर्मियों में अब छत वाला पंखा लेकर तो कई नहीं जा सकते हैं। ऐसे में मिनी फैन बहुत काम आता है। बिजली आए या ना आए पर ये हवा देता रहेगा। इसे फोन या पॉवर बैंक से कनेक्ट कर चलाएं। ऑनलाइन 800-1500 एक से बढ़कर एक रेंज मिल जाएगी।
6) Book Clip Reading Light
स्टूडेंट्स के लिए ये गैजेट बहुत काम का है। आप भी देर रात तक पढ़ाई करते हैं लेकिन अक्सर लाइट चली जाती है तो स्टडी ना रूके। इसलिए इसे खरीद सकते हैं। रीडिंग लाइट को किताबों पर क्लिप करना होता है। जहां पर लाइट खुद जल जाएगी। इसे तीन कलर मोड्स और 5 ब्राइटनेस लेवल मिलते हैं। इतना नहीं एक बार चार्ज पर इसे 80 घंटे तक लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे खरीदने के लिए 1200 रुपए खर्च करने होंगे।
