Parag Agarwal के CEO बनते ही दुनिया के बड़े टेक दिग्गज ने ट्वीट पर शुभकामनाएं भेजने लगे। 

टेक डेस्क. जैक डोर्सी ने आश्चर्यजनक तरीके से ट्विटर के सीईओ के पद से इस्तीफे की घोषणा की। कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से पराग अग्रवाल को सीईओ नियुक्त किया। अग्रवाल 2011 में एक विज्ञापन इंजीनियर के रूप में ट्विटर से जुड़े और अक्टूबर 2017 से मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी या सीटीओ के रूप में कार्य किया। पराग के CEO बनते ही दुनिया के बड़े टेक दिग्गज शुभकामनाएं भेजने लगे हैं। 

Google Alphabet के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट करते हुए लिखा है, शुभकामनाएं पराग। उम्मीद है आने वाले समय में ट्विटर आपके नेतृत्व में अच्छा काम करेगा। 

Scroll to load tweet…

Elon Musk ने ट्वीट करते हुए लिखा- अमेरिका को इंडियन टैलेंट से निश्चित ही बड़ा बदलाव और अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। 

Scroll to load tweet…

Anand Mahindra ने लिखा- यह एक ऐसा पैनडेमिक है जिसको सारे देशवासी गर्व के साथ खुशी से स्वीकार करते हैं। उन्होंने लिखा- ये एक ऐसा इंडियन वायरस है जिसके खिलाफ कोई वैक्सीन काम नहीं करेगी। 

Scroll to load tweet…

आपको बता दें, "29 नवंबर, 2021 को Twitter Inc ने घोषणा की कि जैक डोर्सी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया है। इस्तीफा 29 नवंबर, 2021 से प्रभावी है। कंपनी के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से कंपनी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी पराग अग्रवाल को नया CEO नियुक्त किया।

जानिए पराग को CEO बनने के बाद कितनी सैलेरी मिलेगी 

सीईओ बनने के बाद अग्रवाल को करीब 7 करोड़ 51 लाख रुपए का वार्षिक वेतन मिलेगा।

यह भी पढ़ें...

Poco इंडिया में जल्द लॉन्च करेगा अपना पहला Laptop, कम कीमत में देगा Realme को टक्कर

Twitter ला रहा अबतक का सबसे धांसू Reaction Feature, अब चैट करना होगा और भी मजेदार

बढ़े प्लान की कीमतों में Jio, Vodafone Idea और Airtel में किसके प्लान पड़ेंगे सबसे सस्ते, यहां देखें पूरी लिस्ट