मुजफ्फर अहमद वानी रविवार को त्राल के अपने स्कूल में पहुंचे। वहां अन्य शिक्षक भी मौजूद थे। उन्होंने झंड़ा फहराया औ राष्ट्रगान गाया।
पूरा देश आजादी दिवस धूमधाम से मना रहा है। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी ने देश को नए भारत की सुंदर तस्वीर दिखाई। विकास पथ पर रफ्तार पकड़े देश को नई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा नए भारत की नई जरुरतों को पूरा करने के लिए कार्ययोजनाओं को साझा किया।
लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर वंदे भारत ट्रेन्स का तोहफा देशवासियों को दिया। पीएम मोदी ने ऐलान किया कि 75 वंदे भारत ट्रेन्स देश के विभिन्न शहरों से जुड़ेंगे। अगले 75 हफ्तों में वंदे भारत ट्रेन आजादी का अमृत महोत्सव के गवाह बनेंगे।
पीएम मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत को 100 स्वतंत्रता दिवस तक एजर्नी इंडिपेंडेंट बनाने का संकल्प लिया। पीएम ने लाल किले की प्राचीर से नेशनल हाइड्रोजन मिशन का ऐलान करते हुए भारत को इसके प्रोडक्शन और ग्रीन हाइड्रोजन एक्सपोर्ट का हब बनाने आह्वान किया।
नरेंद्र मोदी 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे। स्वतंत्रता दिवस पर तबसे लगातार आठवीं बार उनका संबोधन हुआ। पीएम मोदी का लालकिले से दिया जाने वाला भाषण तो सबके आकर्षण का केंद्र होता ही है, उनकी ड्रेसिंग सेंस व पगड़ी भी सबको लुभाता रहा है।
पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के 75वें वर्ष का गवाह लालकिला बनने जा रहा है। पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे।
आजादी के संघर्षों वाले इतिहास के पन्ने जब भी पलटे जाएंगे तो देश के कुछ स्थान हमेशा गर्व से प्रफुल्लित करेंगे। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हम आपको ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में आपसे रूबरू कराएंगे। आजाद भारत को बनाने में इन जगहों का क्या रहा है योगदान और कैसी है यह हमारी ऐतिहासिक विरासत।