ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में 13, 20, 25 मई और 1 जून को होंगे। यहां 21 लोकसभा सीटें और 147 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर चुनाव लड़ा जाएगा।
ओडिशा भाजपा के नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी के बीच गठबंधन को लेकर बड़ी जानकारी आ सकती है।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ओडिशा में भाजपा और बिजू जनता दल के बीच गठबंधन हो सकता है। इस मामले में दोनों दलों के नेताओं के बीच बातचीत हुई है।
मुख्यमंत्री ने युवा, शिक्षित और प्रतिभाशाली पार्टी कार्यकर्ताओं को जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में चुना है ताकि उन्हें नेतृत्व के पदों के लिए सलाह दी जा सके। इन परिषद अध्यक्षों की औसत आयु 41 वर्ष है।
वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों के साथ पटनायक बीजू जनता दल के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। पार्टी की स्थापना एवं इसका नामकरण उन्होंने पूर्व मुंख्यमंत्री और अपने पिता बीजू पटनायक के नाम पर की थी