कांगो (Congo) में नाव दुर्घटनाएं (Boat Accidents) आम हो गईं हैं। यहां अक्सर क्षमता से ज्यादा यात्री सवार होते हैं। ज्यादातर लोग लाइफ जैकेट (Life jacket)भी नहीं पहनते हैं। इसी साल फरवरी में माई-नदोम्बे प्रांत (Mai-Ndombe Province) में कांगो नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया था। इसमें 60 लोगों की मौत हो गई थी। नाव में 700 से ज्यादा यात्री सवार थे। जांच में पता चला कि क्षमता से ज्यादा यात्रियों के सवार होने से यह दुर्घटना हुई।