10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव में मुंबई की गलियां गणेश पंडाल से पट जाती हैं। इनमें एक से बढ़कर एक फेमस मंडल हैं, जिनके गणपति दुनियाभर में फेमस हैं। इन्हीं में से एक हैं खेतवाड़ी के राजा गणेश का पंडाल, जहां की सजावट अद्भुत होती है।
लालबाग चा राजा मंडल के मुताबिक, साल 2018 में 8 करोड़ रुपए का चढ़ावा चढ़ा था। इसमें 5.5 किलो सोना और 75 किलो चांदी भी शामिल था। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और कुछ न कुछ गणपति को भेंट करते हैं।
इस बार गणेश उत्सव 19 सितंबर, 2023 से शुरू होगा। इससे पहले आपको पुणे के ऐतिहासिक 'दगडूशेठ हलवाई मंदिर' के दर्शन कराते हैं। इस मंदिर का नाम इतना विचित्र क्यों है, पढ़िए इसके पीछे की रोचक कहानी