कसौटी जिंदगी के 2 में अनुराग बसु का रोल प्ले करने वाले पार्थ समथान के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, पार्थ समथान की नानी का निधन हो गया है। अपनी नानी को याद करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा-मेरी पूरी फैमिली को बनाने में केवल एक महिला का हाथ था। वो महिला कोई और नहीं बल्कि मेरी नानी है। मेरी नानी ने हमारा साथ छोड़ दिया है। अब वो एक नए सफर की शुरुआत करेंगी। वो मेरी क्यूटीपाई थी।