देशभर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोहड़ी साल 2022 का पहला त्योहार है। लोहड़ी पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैंस को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ज्यादातर सेलेब्स ने इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए फैन्स को बधाई देते हुए मैसेज लिखा।
Lohri 2022: लोहड़ी के मौके पर पंजाब में नई फसल काटी जाती है। पंजाबियों के लिए ये त्योहार बहुत ही महत्व रखता है। आइए आपको बताते हैं, इसके पीछे की वजह।
लोहड़ी पर्व पारंपरिक रूप से खेती से जुड़ा है। फसल की कटाई के बाद और नई फसल की बुआई के बीच मनाए जाने वाले इस त्योहार में सूर्य देव और अग्नि देव की पूजा होती है।
हर साल की तरह इस साल भी 13 जनवरी को लोहड़ी (Lohri 2022) का पर्व मनाया जाएगा। इस उत्सव में आग जलाकर उसके आस-पास नाचते हैं, गाते हैं और अग्नि में मूंगफली, तिल और धान का लावा जिले खील भी कहते हैं, आदि चीजें अर्पित करते हैं।
फिल्मों में भी लोहड़ी सीन के दौरान डांस मस्ती का सीन फिल्माया जाता है। कई फिल्मों में प्यार मोहब्बत फैलाने वाले इस पर्व को रखा गया है। इस फेस्टिवल के मौके पर लोहड़ी के कई शानदार गाने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
चंबा में यह परंपरा रियासत काल से चली आ रही है। तब यहां पर्व के दौरान मढि़यों के कब्जे को लेकर अगर मारपीट में किसी भी जान भी चली जाए तो राजा की ओर से एक खून माफ होता था। सदियों से चली आ रही खूनी लोहड़ी की परंपरा आज भी कायम है।
लोहड़ी (Lohri 2022) का पर्व नई फसल की खुशी में मनाया जाता है। इस समय पंजाब आदि क्षेत्रों में रवी की फसल आती है। इसलिए किसान इसे बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। नाचते हैं, गाते हैं और खुशियां मनाते हैं। मुख्यतः पंजाब का पर्व होने से इसके नाम के पीछे कई तर्क दिए जाते हैं।
लोहड़ी (Lohri 2022) का नाम सुनते ही दिमाग में नाचते-गाते और खुशियां मनाते लोगों की तस्वीर सामने आ जाती है। और ऐसा सचमुच होता भी है। लोहड़ी पर गांव के लोग, रिश्तेदार और दोस्त एक जगह इकट्ठे होकर नाचते-गाते और खुशियां मनाते हैं।
वैसे तो लोहड़ी (Lohri 2022) सिखों का त्यौहार होता है जो हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन हिंदू भी इसे बहुत ही आस्था के साथ मनाते हैं। पंजाब के साथ यह त्योहार पूरे देश में ही बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। पूरे भारत वर्ष में मकर संक्रांति के आस-पास के दिन में लोग अलग-अलग त्यौहार मनाते हैं।
मकर संक्रांति के एक दिन पहले यानी 13 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर आदि क्षेत्रों में लोहड़ी (Lohri 2022) का पर्व मनाया जाता है। ये पंजाबियों के प्रमुख त्योहारों में से एक है। लोहड़ी की शाम को सभी लोग एक स्थान पर इकट्ठे होकर आग जलाते हैं और इसके इर्द-गिर्द नाचते-गाते हैं।