दिल्ली से बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। मनोज तिवारी के मुताबिक, कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्होंने खुद को पहले ही आइसोलेट कर लिया था। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।