आज (14 मई, शनिवार) वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन नृसिंह जयंती (Narasimha Jayanti 2022) का पर्व मनाया जाता है। इसे नृसिंह चतुर्दशी भी कहते हैं।
भगवान विष्णु ने दुष्टों का नाश करने के लिए समय-समय पर कई अवतार लिए। नृसिंह अवतार (Narasimha Jayanti 2022) भी इनमें से एक है। भगवान श्री नृसिंह शक्ति तथा पराक्रम के देवता माने जाते हैं।
वैशाख मास (Vaishakh month 2022) के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को भगवान नृसिंह का प्रकटोत्सव (Narasimha Chaturdashi 2022) मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 14 मई, शनिवार को है।