27 अप्रैल से शुक्र ग्रह राशि बदलकर कुंभ से मीन में आ चुका है। ये शुक्र की उच्च राशि है यानी इस राशि में होने से शुक्र के शुभ फलों में वृद्धि होगी। इस राशि में ये शुक्र 23 मई 2022 तक रहेगा इसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा।
ग्रहों की चाल और गति समय-समय पर बदलती रहती है। ज्योतिष शास्त्र में इसके बारे में बताया गया है। इसके अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि बदलता है। ग्रहों के राशि बदलने से लोगों पर भी इसका असर दिखाई देता है।