ग्रहों की चाल और गति समय-समय पर बदलती रहती है। ज्योतिष शास्त्र में इसके बारे में बताया गया है। इसके अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि बदलता है। ग्रहों के राशि बदलने से लोगों पर भी इसका असर दिखाई देता है।

उज्जैन. अप्रैल 2022 में अब तक 7 ग्रह राशि बदल चुके हैं। इसी क्रम में 27 अप्रैल को शुक्र ग्रह भी राशि परिवर्तन करने वाला है। अभी ये ग्रह कुंभ राशि में है। 27 अप्रैल को ये ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेगा। ये शुक्र ग्रह की उच्च राशि है। इस राशि में ये ग्रह 26 दिन तक रहेगा और 23 मई की रात मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा। मीन देवगुरु बृहस्पति की राशि है। इस राशि में शुक्र के होने से कुछ बड़े बदलाव देश-दुनिया में देखने को मिल सकता है। साथ ही इस राशि में गुरु के साथ शुक्र की युति भी बनेगी। धर्म ग्रंथों में गुरु को देवताओं के गुरु और शुक्र को असुरों का गुरु बताया गया है। इन दोनों का एक ही राशि में होना बड़े परिवर्तन का संकेत दे रहा है।

ऐसा हो सकता है देश-दुनिया पर असर…
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, शुक्र का अपनी उच्च राशि यानी में मीन में जाना कुछ सुखद परिणाम लेकर आ सकता है। चूंकि मीन जल तत्व की राशि है और शुक्र रस प्रधान ग्रह है। इन दोनों के प्रभाव से कला क्षेत्र से जुड़े लोगों में गजब का उत्साह दिखाई देगा। 
- देश की अर्थव्यवस्था पर भी इसका पाजिटिव असर दिखाई देगा। सौंदर्य प्रसाधन जैसे ब्यूटी पार्लर व कास्मेटिक्स से जुड़े लोगों के व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी। ग्लैमर और फैशन से जुड़े लोगों को भी फायदा होने के योग बन रहे हैं।
- शुक्र के राशि परिवर्तन से बाजार में खरीदारी और इन्वेस्टमेंट बढ़ेगा। लेकिन महंगाई जस की तस बनी रहेगी। राजनीति के क्षेत्र में कुछ बड़े उलटफेर हो सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राशियों पर ऐसा होगा असर…
- ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र का राशि परिवर्तन वृष, कर्क, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इससे इन लोगों को फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन भी सुखी रहेगा।
- सिंह और मेष राशियों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। इनके दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। बिजनेस से जुड़े सभी जरूरी फैसले सोच-समझकर लें।
- मिथुन, कन्या और तुला राशि के लिए शुक्र का मीन राशि में जाना अशुभ रहेगा। इन राशि के लोगों के खर्च बढ़ सकते हैं और किसी से वाद-विवाद भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें-

इन 4 राशि के लड़कों में होता है गजब का आकर्षण, लड़कियों में बना रहता है इनका क्रेज, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?


Chanakya Niti: जिन महिलाओं में होती हैं ये 3 खास बातें, वो हमेशा दूसरों से सुपीरियर साबित होती हैं

Shani Rashi Parivartan 2022: शनि के राशि परिवर्तन से किसके शुरू होंगे बुरे दिन? ये हैं खास उपाय