17 अगस्त, मंगलवार को सूर्य कर्क (Cancer) राशि से निकलकर सिंह (Leo) में प्रवेश करेगा। इसलिए इसे सिंह संक्राति (Singh Sankranti) कहा जाएगा। इस दिन सूर्यदेव की विशेष पूजा करने व अर्घ्य देने की परंपरा है। वर्तमान में सावन (Sawan 2021) मास चल रहा है। इस महीने में शिवजी के साथ सूर्य पूजा का भी बहुत महत्व है। इसलिए इस दौरान आने वाली सूर्य संक्राति को भी एक महत्वपूर्ण पर्व माना गया है। सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं।