ओडिशा में नाव हादसा सामने आया है। घटना में मौतों की संख्या बढ़ गई है। मामले में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।
ओडिशा में सोमवार देर रात यात्रियों से भरी बस ओवरब्रिज से सड़क पर जा गिरी। बस में सवार 5 लोगों की जान चली गई है जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।
सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के साथ भाजपा की गठबंधन की कोशिशें नाकाम हुई हैं। बीजेपी ने अब यहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है।
ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में 13, 20, 25 मई और 1 जून को होंगे। यहां 21 लोकसभा सीटें और 147 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर चुनाव लड़ा जाएगा।
भारत में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख सामने आ चुकी है। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार देश में बीते लोकसभा चुनाव की तरह की आगामी लोकसभा चुनाव 7 चरणों में पूरे किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल से होगी और वोटों की काउंटिंग 4 जून को होगी।
ओडिशा भाजपा के नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी के बीच गठबंधन को लेकर बड़ी जानकारी आ सकती है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल दिल्ली दौरे के बाद ओडिशा लौट आये। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन की कोई बात नहीं हुई है और बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी।
पीएम मोदी 4 से 6 मार्च तक को तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वह हजारों करोड़ों की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास भी करेंगे।
ओडिशा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिरमित्रपुर से लगभग 35 किमी दूर राउरकेला स्टील सिटी में एकत्र हुए हैं और लोगों में राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए जबरदस्त उत्साह है।
ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर 13वें इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल की शुरूआत हो गई है। देश-दुनिया के तमाम आर्टिस्ट पुरी के समुद्र तट पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।