ओडिशा में नाव हादसा सामने आया है। घटना में मौतों की संख्या बढ़ गई है। मामले में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 

नेशनल। ओडिशा में बड़ा हादसा हो गया है। यहां नाव पलटने से हुए हादसे में अब तक कुल मौतों की संख्या में कुल 7 लोगों के शव नदी से बरामद किए जा चुके हैं। नाव में कुल 50 यात्री सवार थे। प्रशासन की ओर से टीम रेस्क्यू कार्य में लगी हुई है। लोगों को पानी से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। उन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार भी दिया जा रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

झारसुगड़ा जिले के शरदा गांव के पास पत्थर सेनी मंदिर स्थित महानदी में नाव पलट गई। इस हादसे में अब 7 लोगों के शव बरामद हुए हैं। रेस्क्यू कर बचाए गए लोगों को बस के जरिए मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया है। नाव में सवार ज्यादातर लोग छत्तीसगढ़ राज्य के थे। 

रायगढ़ के पथरसेनी माता के दर्शन को गए थे यात्री
रायगढ़ के खरसिया ब्लाक निवासी उड़ीसा के पथरसेनी इलाके में मंदिर दर्शन के लिए गए थे। महानदी तट से वे लकड़ी की नाव में सवार होकर मंदिर गए थे। दर्शन कर वह लौटॉ रहे थे कि बीच नदी में नाव अचानक पलट गई और सभी यात्रा नदी में समा गए। इस दौरान कुछ लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। जानकारी पर झारसुगुड़ा जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और नाव में सवार 50 यात्रियों में से 42 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। घटना में 1 की मौत हो गई जबकि 7 की तलाश की जा रही है।

घटना में मारे गए ज्यादातर लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। घटना की जानकारी पर सीएम विष्णु देव साय ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के घर वालों को सांत्वना दी है।