कार्तिक मास की अमावस्या पर दीपावली (Diwali 2021) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 4 नवंबर, गुरुवार को है। इस दिन मुख्य रूप से धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा की जाती है। हमारे देश में देवी लक्ष्मी के अनेक मंदिर हैं, लेकिन इनमें से कुछ बहुत ही प्राचीन और धार्मिक महत्व रखते हैं।