रजनीकांत तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। वो 18 अगस्त से 20 अगस्त तक यूपी में रहेंगे। शुक्रवार को वह स्पेशल विमान से लखनऊ पहुंचे। शनिवार उन्होंने यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है।
रजनीकांत ने 'जेलर' के जरिए 2 साल बाद कमबैक किया है। 'जेलर' की सक्सेस के बाद अब उनकी अगली फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं। खास बात तो यह है कि अगली फिल्म में रजनीकांत बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ सकते हैं।
रजनीकांत की मूवी 'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है, वहीं साउथ सुपर स्टार ने अपडेट दी है कि वे शनिवार ( 19 अगस्त) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपनी फिल्म देखेंगे।
फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी दुबई में रिलीज हुई जेलर को फैमिली संग एन्जॉय करते दिखे। रोनाल्डो ने ट्वीटर पर फैमिली संग एक फोटो डालकर जेलर मूवी के बारे में पोस्ट किया है।
Rajinikanth At Badrinath Dham. साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। वहीं, फिल्म रिलीज के साथ रजनीकांत चार धाम की यात्रा पर निकल गए थे। हाल ही में उन्होंने बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन किए।
Rajinikanth Film Lal Salaam First Look. सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म लाल सलाम से उनका पहला लुक रिवील किया गया है। आधी रात को लायका प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर हैडल पर सुपरस्टार का फर्स्ट लुक जारी किया, जिसे देखने के बाद फैन्स कमेंट्स कर रहे हैं।
नीता अंबानी के NMACC लॉन्च में रजनीकांत बेटी सौंदर्या के साथ शामिल हुए। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग रजनी की सादगी देख उनकी खूब तारीफ़ कर रहे हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला भारत ने जीत लिया है। इस मैच को देखने के लिए सुपरस्टार रजनीकांत भी पहुंचे। अब मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी भी रजनीकांत से मिलने उनके घर पहुंचे।
साउथ स्टार रजनीकांत ने शनिवार को एक लीगल नोटिस जारी कर उन लोगों को चेतावनी दी है, जो उनकी फोटोज, नाम और आवाज का बिना परमिशन के यूज करते है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका जाने वाले है। कोरोना के चलते इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र ने उन्हें इजाजत दे दी है, जिसके बाद अब वो जल्द एक विशेष विमान से अमेरिका जाएगा।