नासरी ने दावा किया कि बिटकॉइन से उसने 2018 में इतनी दौलत कमाई कि 10 साल की उम्र में टोयोटा आई क्यू खरीद ली थी।

ट्रेंडिंग डेस्क. एक ओर जहां बिटकॉइन और तमाम क्रिप्टोकरेंसी (CryptoCurrency) पिछले 6 महीनों से बुरे हाल में हैं, वहीं ये खबर चौंकाने वाली है। मलेशिया के 14 वर्षीय टीनएजर ने दावा किया है कि बिटकॉइन ने उसे करोड़पति बना दिया, जिसके बाद उसने दुनिया की कई सबसे महंगी और लग्जरी कारें खरीदी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

3.3 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी का मालिक

सोशल मीडिया पर मलेशिया के 14 वर्षीय हाजिक नासरी ने एक वीडियो बनाकर डाला है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान हैं। नासरी ने वीडियो में अपना कार कलेक्शन दिखाया है। इसमें वो रेंज रोवर स्पोर्ट, फेरारी से लेकर लैम्बॉर्गिनी एवेंटाडोर (Lamborghini Aventador) दिखाता हुआ नजर आता है। इस कार कलेक्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अकेले लैम्बॉर्गिनी एवेंटाडोर की कीमत ही 3.3 करोड़ रु है।

10 साल की उम्र में खरीदी थी पहली कार

नासरी ने दावा किया कि बिटकॉइन (Bitcoin) से उसने 2018 में इतनी दौलत कमाई कि सबसे पहले 10 साल की उम्र में टोयोटा आई क्यू खरीद ली थी। इसके बाद वो रुका नहीं। सोशल मीडिया पर नासरी के 40 हजार फॉलोअर्स हैं। हालांकि, उसके इस वीडियो को देखकर किसी को भी यकीन नहीं है कि ये इस बच्चे की कार हैं। सोशल मीडिया पर नासिर का कार कलेक्शन देखकर एक यूजर ने लिखा, 'इतनी महंगी कारों का कलेक्शन पर अफसोस 14 साल की उम्र में तुम एक भी नहीं चला सकते।' वहीं ज्यादातर यूजर्स ने कहा कि ये लड़का झूठ बोल रहा है।

यह भी पढ़ें : 2011 में 11 बजकर 11 मिनट पर पैदा हुए इस बच्चे ने मनाया 11वां जन्मदिन, मां ने बताया कि कैसे बना ये अजब संयोग

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...