टॉलीवुड स्टार अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा 2 सिनेमाघरों में 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म के बड़े पर्दे पर आने के पहले पुष्पा-पुष्पा गाने का डांस मूव भारत ही बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रहा है।

अल्लू अर्जुन। टॉलीवुड स्टार अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा 2 सिनेमाघरों में 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म के बड़े पर्दे पर आने के पहले पुष्पा-पुष्पा गाने का डांस मूव भारत ही बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रहा है। हाल ही में जापान के कंटेंट क्रिएटर गाने में फिल्माए गए डांस मूव को हू-ब-हू उतारने की कोशिश की है। जापानी व्यक्ति ने अल्लू अर्जुन के जैसे ही जूते सहित कपड़े और इसके अलावा चश्मे वगैरह पहन कर डांस मूव को पूरा किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अल्लू अर्जुन के गाने से जुड़े वीडियो को पहले ही इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों ने देखा है। इसके अलावा जापानी आदमी के वीडियो पर लोगों ने हजारों कमेंट किया है। जापानी कंटेंट क्रिएटर काकेताकु ने अपने डांस रील में हुक स्टेप्स को आज़माया है। बता दें कि अल्लू अर्जुन की हिट फिल्म पुष्पा: द राइज में उनके डांस मूव्स ने काफी लोकप्रियता हासिल की और इसके सीक्वल पुष्पा: द रूल का भी यही हाल है। इसका एक गाना जो ऑनलाइन रिलीज हुआ और जिसका नाम 'पुष्पा पुष्पा' था, ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें: दूसरी लड़की के साथ मजे कर रहा था बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड ने देखते के साथ ही खड़ा किया बवाल, देखें मजेदार वीडियो

अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा में एक जाना-माना नाम

अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा में एक जाना-माना नाम है। उनका स्टाइल सबसे अलग है। वो बीते 20 सालों से साउथ सिनेमा में सक्रिय है। पुष्पा के पहले पार्ट में उन्होंने अपनी बिंदास एक्टिंग से बहुत प्रशंसा हासिल की थी। लोगों ने बहुत तारीफ की थी। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी थी, जो इस बार भी नजर आने वाली है।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में हरियाणा के 2 भाइयों ने मिलकर 1 भारतीय शख्स को उतारा मौत के घाट, वजह जान चौंक जाएंगे आप