महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। वहीं, यूजर्स ने उनकी पोस्ट को मजाकिया करार देते हुए फनी कमेंट्स किए हैं। 

मुंबई। हमें अक्सर यह कहा जाता है कि आप अगर चाहते हैं कि कोई चीज सही हो, तो उसे खुद से करें। महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के प्रमुख और उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें डेथ सर्टिफिकेट के लिए आपसे पूछा जाता है। इसके कैप्शन में लिखा है, अगर आप खुद के लिए या फिर दूसरे के लिए दस्तावेज प्राप्त करना चाहते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर प्रेरक या मजेदार फोटो और वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते रहते हैं। यही नहीं, उनकी हाजिर जवाबी के भी सभी कायल रहते हैं। इसकी हर कोई तारीफ भी करता है। उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन भी लिखा है, इसलिए हम अकेली ऐसी संस्कृति नहीं हैं, जो बाद के जीवन में भरोसा करती है..। 

Scroll to load tweet…

उन्होंने ट्विटर पर जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है वह वेबपेज संयुक्त राज्य अमरीका में उत्तरी कैरोलिना के मेक्लेनबर्ग काउंटी का है। आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किए गए इस पोस्ट और इस पर लिखे कैप्शन को लेकर तमाम यूजर्स ने उनकी तारीफ की है। वहीं, कुछ लोगों ने इस पर मजाक भी किया है। एक यूजर ने लिखा, मजाक मत किजिए, कभी-कभी मैं काफी मरा हुआ महसूस करके उठता हूं। यही वह जगह है जहां फॉर्म काम आता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं इस फॉर्म को अधिकारियों को भेजता हूं और वे मुझे आयकर सूची से हटा देते हैं। 

उनकी इस पोस्ट को करीब साढ़े बारह हजार यूजर्स ने पसंद किया है, जबकि 13 सौ से अधिक यूजर्स ने रीट्वीट किया है। वहीं, कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, हर आत्मा को डेथ सर्टिफिकेट की जरूरत होती है, जिससे वह दूसरे लोक में जा सके। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं

अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग