आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जन्मीं सिरीशा बंदला अमेरिका के ह्यूस्टन में पली बढ़ी हैं। वह एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।

वर्जिन गैलेक्टिक में गवर्नमेंट अफेयर्स एंड रिसर्च ऑपरेशन की वीसी सिरीशा बंदला कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली तीसरी भारतीय मूल की महिला होंगी। 34 साल की सिरीशा न्यू मैक्सिको से छह लोगों के साथ उड़ान भरेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वर्जिन गेलेक्टिक अपने रॉकेट शिप को एयरक्रॉफ्ट से लॉन्च करेगा, जो लगभग 55 मील (88 किलोमीटर) की ऊंचाई तक पहुंचेगा। अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन और वर्जिन ग्रुप के संस्थापक भी रॉकेट पर सवार होंगे।

Scroll to load tweet…

सिरिशा बंदला कौन है?
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जन्मीं सिरीशा बंदला अमेरिका के ह्यूस्टन में पली बढ़ी हैं। वह एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिरीशा बंदला वर्जिन गेलेक्टिक रॉकेट पर अंतरिक्ष यात्री संख्या 4 के रूप में जाएंगी। उसका काम रिसर्चर का होगा। 

11 जुलाई को भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान
वर्जिन गेलेक्टिक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बंदला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह अवाक रह गईं, जब उन्होंने सुना कि वे वर्जिन गेलेक्टिक रॉकेट पर सवार छह लोगों में से एक हैं। 

2 जुलाई को ब्रैनसन ने अंतरिक्ष यात्रा की घोषणा की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, मैं हमेशा सपने देखने वाला रहा हूं। मेरी मां ने मुझे कभी हार नहीं मानने और सितारों तक पहुंचने की शिक्षा दी। 11 जुलाई को उस सपने को हकीकत में बदलने का समय आ गया है।

4 साल की उम्र से ही उड़ना चाहती थी
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सिरीशा के दादा-दादी आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रहते हैं। उनके दादा ने कहा कि सिरीशा चार साल की उम्र से ही उड़ना चाहती थी। उसकी आंखें हमेशा आसमान में होती थी।