वायरल वीडियो में एक मां अपने बच्चे की जिद के आगे झुकते हुए दिखाई दे रही है, जो iPhone के लिए भूख हड़ताल पर बैठा था। फूल बेचने वाली इस मां को पैसे उधार लेकर बच्चे की जिद पूरी करनी पड़ी।

Viral iPhone Video: कहते हैं मां-बाप अपने बच्चों की खुशी के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। इसी बात का जीता-जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखने को मिला, जब एक मां अपने बच्चे की जिद के सामने हार गई। उसके खुशी के लिए पैसे उधार लेकर आईफोन खरीदने की डिमांड पूरी कर दी। पेशे से फूल बेचने वाली एक महिला का बेटा कई दिनों से एप्पल आईफोन खरीदने की मांग कर रहा था। इसके लिए उसने लगातार 3 दिनों तक कुछ नहीं खाया और भूख हड़ताल पर चला गया। ऐसा देख मां से रहा नहीं गया और आखिरकार छोटे मन से लड़के को वो दिला दिया, जिसके लिए पागल हो गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना से जुड़ा वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मां के चेहरे को देखने से साफ पता चल रहा है कि वो अपने बच्चे की जिद से कितनी परेशान थी। वो फोन खरीदवाने के बाद बिलकुल भी खुश नजर नहीं आ रही है। एक कंटेंट क्रिएटर ने औरत से बच्चे की जिद्द को लेकर सवाल किया। इस पर महिला ने कहा-"मैं मंदिरों में फूल-माला बेचकर गुजरा करती हूं। लेकिन मेरा लड़का काफी जिद्द कर रहा था। इसकी वजह से मैं परेशान हो गई और उसे उसका पंसदीदा चीज पैसें जोड़ कर खरीदवा दिया।" ऐसा कहते हुए मां का चेहरा रूआसा सा प्रतित हो रहा है।

Scroll to load tweet…

वीडियो पर कई लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो में दिखाए गए चीजों पर काफी लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कहा कि इस लड़के को शर्म आनी चाहिए, दुख है इसकी मां को इतना बेशर्म बेटा मिला। ऐसा क्या है आईफोन में। पहले पैसे कमाओ फिर लो। शायद ऐसे लड़कों को बेल्ट वाली ट्रीटमेंट की जरूरत है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-उसे ऐसी चीजों के जिद्द नहीं करना चाहिए। ऐसा देखते हुए मेरा दिल दुख रहा है।" बता दें कि वीडियो को अभी तक 4 लाख से ज्यादा लोग देख भी चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Viral Video : दुल्हन ने भींची ऐसी मुठ्ठी, दूल्हे की हो गई सिट्टी-पिट्टी गुम