सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पर नियाग्रा फॉल्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे अब तक करीब तीन करोड़ लोग देख चुके हैं, जबकि 20 लाख लोगों ने इसे पसंद किया है। यूजर्स ने कहा कि दृश्य बेहद मनमोहक है। 

ओंतारियो (कनाडा)। इंटरनेट तमाम अद्भुत सामग्रियों से भरा पड़ा है। खासकर, मानसून के दौरान प्रकृति, वनस्पतियों, जीवों से जुड़े तमाम ऐसे विजुअल्स सामने आते हैं, जो लोगों का मूड शानदार बना देता है। बरसती हुई बारिश की बूंदें भी लोगों के मन को प्रफुल्लित कर देती है। इससे कुछ ऐसे खूबसूरत नजारे बनते हैं, जिनके वीडियो और फोटो वायरल हो जाते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक अविश्वसनीय वीडियो वायरल हो रहा है, जो इंद्रधनुष बनने के बाद नियाग्रा फॉल्स का शानदार दृश्य दिखाता है। विशेषज्ञ इसे असामान्य नजारा बता रहे हैं और कह रहे कि ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया, मगर है यह बेहद अद्भुत। यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। 

View post on Instagram

नियाग्रा फॉल्स पर दिखा इंद्रधनुषी नजारा, लोग बोले इसे आंखों में कैद कर लें 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शंपा नाम के अकाउंट हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसका कैप्शन लिखा है, एक दुर्लभ नजारा, झरने की इंद्रधनुषी तस्वीर, यह वास्तव में अद्भुत है। इस वीडियो को तीन करोड़ से अधिक लोगों ने देखा, जबकि करीब 20 लाख लोगों ने पसंद किया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ से सफेद झाग के बीच गिरते पानी और इंद्रधनुष के बनने से वहां का नजारा काफी अच्छा दिख रहा है। 

यूजर्स ने दिए मजेदार कमेंट, नानेघाट में भी दिखा था शानदार नजारा 
वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने इस पर खुशी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, यह आंखों में कैद करने के लिए बेहद खूबसूरत नजारा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या अद्भुत और अविश्वसनीय दृश्य है। इसे बेहद खूबसूरत तरीके से कैमरे में कैद किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, अपनी आंखों का इलाज कराएं। इससे पहले हाल ही में महाराष्ट्र के नानेघाट का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा था। यहां दो पहाड़ों के बीच से गिर रहा झरने का पानी तेज हवाओं की वजह से नीचे की जगह उल्टी दिशा में ऊपर की ओर जा रहा था। इस वीडियो को भारतीय वन विभाग में अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। 

हटके में खबरें और भी हैं..

नौकरी हासिल करने के लिए युवक ने आजमाया अजीबो-गरीब तरीका, Zomato ने कहा- यह अच्छी बात नहीं

दिल्ली के युवक ने पैंगोंग झील पर कुछ इस अंदाज में खिंचवाई फोटो..यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

यहां सिर्फ पति तोड़ता है लड़की की वर्जिनिटी, टेस्ट में फेल हुई तो जान से मार देते हैं कई घर वाले